scriptVIDEO: श्री खाटूश्याम यात्रा निकाली, झूमे श्रद्धालू | khatu shyam yatra, devotees | Patrika News
अहमदाबाद

VIDEO: श्री खाटूश्याम यात्रा निकाली, झूमे श्रद्धालू

श्री राणी शक्ति सेवा समिति, खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालू जमकर झूमे

अहमदाबादMar 17, 2024 / 10:20 pm

Pushpendra Rajput

VIDEO: श्री खाटूश्याम यात्रा निकाली, झूमे श्रद्धालू

VIDEO: श्री खाटूश्याम यात्रा निकाली, झूमे श्रद्धालू

अहमदाबाद. शहर के शाहीबाग स्थित श्री राणी शक्ति सेवा समिति की ओर से हाल ही में श्री खाटू श्याम यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व राणीशक्ति मंदिर परिसर में निशान पूजा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालू जमकर झूमे और खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाए।
इस दौरान श्री राणी शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष संजय टिबडेवाल, मंत्री अश्विन गुप्ता, प्रमोद, ढंढारिया, संयोजक नितिन अग्रवाल, विक्रम टिबरेवाल, पंकज छावछरिया, पराग केडिया, प्रवीण लोहिया, रवि सर्राफ समेत पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने श्री खाटू धाम में निशान पूजन किया। यह यात्रा अहमदाबाद से सीकर जिले के श्री खाटूश्याम धाम पहुंची। वहां भी श्रद्धालु भजनों पर झूमे और निशान चढ़ाया।
श्री राणी शक्ति सेवा समिति- शाहीबाग के अध्यक्ष संजय टिबड़ेवाल के अनुसार यह निशान यात्रा शाहीबाग से रवाना हुई। ट्रेन के जरिए श्रद्धालू जयपुर और वहां से श्री खाटूधाम पहुंचे। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। निशान के साथ पहुंचे श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।

Hindi News/ Ahmedabad / VIDEO: श्री खाटूश्याम यात्रा निकाली, झूमे श्रद्धालू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो