bell-icon-header
अहमदाबाद

गुजरात: 15-30 जनवरी तक हर लोकसभा क्षेत्र में शुरू भाजपा शुरू करेगी चुनाव कार्यालय

गुजरात को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस मजबूत गढ़ को बरकरार रखने के लिए और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है।

अहमदाबादDec 29, 2023 / 11:17 pm

nagendra singh rathore

गुजरात: 15-30 जनवरी तक हर लोकसभा क्षेत्र में शुरू भाजपा शुरू करेगी चुनाव कार्यालय

गुजरात को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। ऐसे में इस मजबूत गढ़ को बरकरार रखने के लिए और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए पार्टी अभी से तैयारी में जुट गई है।

इसमें कोई कसर ना रहे इसके लिए 15 जनवरी से ही राज्य के सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी अपने चुनाव कार्यालय शुरू करेगी। 30 दिसंबर तक में सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय शुरू कर दिए जाएंगे। सभी मोर्चा भी तैयारी में जुटेंगे। एससी मोर्चा सत्र संवाद करेगा, एसटी मोर्चा घर-घर संपर्क, ओबीसी मोर्चा समाज सम्मेलन करेगा। पार्टी किसान ग्राम परिक्रमा जैसे कार्यक्रम भी करेगी।

शुक्रवार को गांधीनगर के कोबा में स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कमलम् में हुई गुजरात प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों की विशेष बैठक में यह निर्णय किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति व प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रवक्ता, सह प्रवक्ता उपस्थित रहे। शनिवार को पार्टी के सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक भी होगी।

 

बूथ को मजबूत करने, वोट शेयर बढ़ाने पर जोर

पार्टी के प्रवक्ता यमल व्यास ने बताया कि बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और संगठन महासचिव रत्नाकर ने लोकसभा चुनाव के दौरान कैसे पार्टी, बूथ को और मजबूत कर सकती है। वोट शेयर को बढ़ा सकती है। उसके लिए नेताओं, कार्यकर्ताओं को जरूरी मार्गदर्शन दिया। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

 

सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं

व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य सरकार की जनहित की योजनाओं की जानकारी और उसके लाभ गरीब लोगों तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचाएं। ऐसा कैसे किया जा सकता है, उसके तरीके भी उन्होंने सुझाए।

 

हर जिला, महानगर में शुरू होंगी बैठकें

पार्टी की ओर से बताया गया कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जैसे शुक्रवार को राज्य स्तर पर विशेष बैठक हुई है। उसी तर्ज पर हर जिला और महानगर में पार्टी के नेताओं की विशेष बैठक होगी। 15-30 जनवरी तक सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय शुरू किए जाएंगे। इसके बाद फरवरी महीने में सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी चुनाव कार्यालय शुरू किए जाएंगे। 26 जनवरी को भाजयुमो की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। लोकसभा चुनाव संचालन समिति की घोषणा भी जल्द की जाएगी। प्रचार समिति का भी गठन किया जा रहा है।

Hindi News / Ahmedabad / गुजरात: 15-30 जनवरी तक हर लोकसभा क्षेत्र में शुरू भाजपा शुरू करेगी चुनाव कार्यालय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.