scriptपंचमहाल जिला: सिलेण्डर ब्लास्ट में 22 झुलसे | Gas cylender, blazed on fire, hospital, gujarat news | Patrika News
अहमदाबाद

पंचमहाल जिला: सिलेण्डर ब्लास्ट में 22 झुलसे

घायलों को कालोल अस्पताल में भर्ती कराया

अहमदाबादMar 17, 2024 / 09:45 pm

Pushpendra Rajput

पंचमहाल जिला: सिलेण्डर ब्लास्ट में 22 झुलसे

पंचमहाल जिला: सिलेण्डर ब्लास्ट में 22 झुलसे

गोधरा. दाहोद. पंचमहाल जिले की कालोल तहसील के रामनाथ गांव में गैस सिलेण्डर में धमाका होने से 22 लोग झुलस गए। इनमें से 19 को कालोल अस्पताल और 3 को वडोदरा के अस्पताल ले जाया गया है।
बताया जाता है कि इस गांव के एक मकान में सिलेण्डर में रिसाव होने के बाद आग लग गई। पहले तो घर के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। यह जानकारी पाकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सिलेण्डर में धमाका होने से वहां आसपास मौजूद कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे में कई लोग झुलस गए वहीं कई लोगों को चोटें भी आई हैं। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। बाद में वहां पहुंची एम्बुलेंस के जरिए घायलों को कालोल अस्पताल में भर्ती कराया। कालोल के बाद उन्हें गोधरा ले जाया गया है। कई गंभीर रूप से घायलों को वडोदरा अस्पताल भी रैफर किया गया है।

Hindi News/ Ahmedabad / पंचमहाल जिला: सिलेण्डर ब्लास्ट में 22 झुलसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो