अहमदाबाद

Gujarat: कांग्रेस गुजरात में निकालेगी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

Congress, Padyatra, Gujarat

अहमदाबादDec 21, 2022 / 10:41 pm

Uday Kumar Patel

Gujarat: कांग्रेस गुजरात में निकालेगी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

Congress will take out Padyatra in Gujarat
अहमदाबाद. गुजरात विधानसभा चुनाव के बीत जाने के बाद कांंग्रेस अगले वर्ष फरवरी माह में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकालेगी। यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के तहत निकाली जाएगी।
अहमदाबाद स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक मेें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। देश को मजबूत करने की दिशा में यह यात्रा पिछले 104 दिनों से चल रही है जो 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। अब इसी यात्रा के तहत गुजरात में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत और मतदान केंद्र क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन कर राज्य और राष्ट्र को मजबूत करने के दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
राजस्थान के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और गुजरात कांग्रेस के प्रभारी डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा लगभग 150 दिनों तक चलेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा 25 किमी प्रतिदिन की गति से चल रही है। उन्होंने कांग्रेस की इस यात्रा के तहत अब गुजरात में भी हाथ से हाथ जोडकऱ पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र को कवर किया जाएगा। यह आयोजन राज्य और राष्ट्र को मजबूत करने के दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचाने के लिए है। इस बैठक में वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया व अमित चावड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी व सिद्धार्थ पटेल, समेत विविध पदाधिकारी मौजूद रहे।

Hindi News / Ahmedabad / Gujarat: कांग्रेस गुजरात में निकालेगी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.