scriptमहिला ने डीसीपी ऑफिस में काटा हंगामा, देवर पर लगाए रेप और पति पर दहेज की मांग के लगाए आरोप | Woman created ruckus in DCP office, accused her brother-in-law of rape and her husband of demanding dowry | Patrika News
आगरा

महिला ने डीसीपी ऑफिस में काटा हंगामा, देवर पर लगाए रेप और पति पर दहेज की मांग के लगाए आरोप

आगरा में एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने डीसीपी सिटी ऑफिस में जमकर हंगामा काटा। महिला का आरोप है कि पति शारीरिक शोषण करता है और दहेज मांगता है।

आगराJun 19, 2024 / 04:57 pm

Prateek Pandey

Agra News
महिला ने देवर पर रेप के आरोप भी लगाए हैं। महिला कई महीनों से शिकायत के साथ पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है।

क्या है पूरा मामला

पीड़ित महिला मैनपुरी की रहने वाली है। शादी एक साल पहले नितिन यादव से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद ही पति ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। 20 दिन बाद महिला को घर से भगा दिया था। महिला के पिता भी पुलिस में सिपाही हैं। महिला का कहना है कि पुलिसकर्मी सपा के एक जनप्रतिनिधि का गनर है।

देवर पर लगाए रेप के आरोप

पुलिसकर्मी की पत्नी का आरोप है कि पुलिसकर्मी पति कई महीनों से पत्नी से अलग रह रहा था। महिला का आरोप है कि सोमवार शाम पुलिसकर्मी ने बहाने से न्यू आगरा के नगलापदी स्थित किराए के घर पर बुलाया। देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। महिला अपने पिता के साथ बुधवार को डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के ऑफिस पहुंची। वहां जमकर हंगामा किया।

डीसीपी सिटी ने दिए जांच के आदेश

महिला के पिता धमेंद्र सिंह के सिर पर पट्टी बंधी हुई है। दोनों नितिन पर आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि उनकी शिकायत की सुनवाई नहीं हो रही है। महिला चीखने लगी कि उसे न्याय चाहिए। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की बहुत कोशिश की। महिला ने बताया पुलिस से शिकायत के बाद भी थाना प्रभारी ने कोई कार्यवाही नहीं की। महिला का आरोप है कि उसे धमकी देकर थाने से भगा दिया गया, डीसीपी सिटी ने जांच के आदेश दिए हैं।
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट

Hindi News / Agra / महिला ने डीसीपी ऑफिस में काटा हंगामा, देवर पर लगाए रेप और पति पर दहेज की मांग के लगाए आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो