bell-icon-header
आगरा

Vande Bharat: आगरा से वाराणसी तक नियमित चलेगी वंदे भारत, 23 सितंबर से शेड्यूल जारी, इस दिन बंद रहेगी

Vande Bharat: उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने आगरा वाराणसी वंदे भारत ट्रेन के संचालन का नोटिफिकेशन रिलीज किया है। आइए जानते हैं क्या है ट्रेन की टाइमिंग और रूट…

आगराSep 19, 2024 / 11:41 am

Sanjana Singh

Vande Bharat

Vande Bharat: आगरा कैंट-बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत (20175/20176) के अब निर्धारित समय पर 23 सितंबर से संचालित होगी। 18 सितंबर को रेलवे बोर्ड ने ट्रेन के नियमित परिचालन का पत्र जारी कर दिया। पत्र में बताया गया है कि ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, जबकि शुक्रवार को इसका संचालन नहीं होगा। 

16 सितंबर को पीएम मोदी ने किया था ट्रेन का उद्घाटन

आपको बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे की पहली वंदे भारत का उद्घाटन 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में हरी झंडी दिखाकर किया था। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने 18 सितंबर को नियमित संचालन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। ट्रेन में एक एक्जीक्यूटिव चेयर कार सहित सात चेयर कार कोच होंगे। 
यह भी पढ़ें

100 रुपए से कम हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर की ताजा कीमतें

ये रही ट्रेन की टाइमिंग

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि 23 सितंबर को गाड़ी सं. 20175 आगरा कैंट-बनारस वंदे भारत ट्रेन सुबह छह बजे आगरा कैंट स्टेशन से चलकर 6.48 बजे टूंडला, 7.40 बजे इटावा जं., 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज जं. और दोपहर 1 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन दोपहर 3.20 बजे बनारस से रवाना होकर शाम 4.50 बजे प्रयागराज जं., शाम 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, रात 8.17 बजे इटावा जं., रात 9.32 बजे टूंडला और रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें

यूपी में टला बड़ा रेल हादसा, इटावा में धसकी ट्रैक की मिट्टी, गुजर गई ट्रेन

संबंधित विषय:

Hindi News / Agra / Vande Bharat: आगरा से वाराणसी तक नियमित चलेगी वंदे भारत, 23 सितंबर से शेड्यूल जारी, इस दिन बंद रहेगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.