bell-icon-header
आगरा

आगरा से भागीं तीन नाबालिंग लड़कियां, दो अमृतसर तो एक दिल्ली में मिली, हैरान कर देगी वजह

आगरा से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां पर अलग- अलग घरों से तीन लड़की बिना किसी बताए घर से भाग गईं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

आगराJan 16, 2024 / 08:01 pm

Anand Shukla

आगरा जिले के शाहगंज से दो हफ्ते पहले लापता नौवीं कक्षा की दोनों छात्राओं को पुलिस ने अमृतसर से बरामद कर लिया। दोनों छात्राओं को स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया। 27 दिसंबर को थाना शाहगंज क्षेत्र की कक्षा नौ की छात्रा गायब हो गईं, परिजनों ने छानबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी छानबीन में जुट गई।
एक सहेली साइकिल से घर से गई थी, छानबीन में उसकी साइकिल आगरा कैंट स्टेशन पर मिली। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो दोनों नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी, वहां से पंजाब की ट्रेन में बैठी थी। पुलिस ने अमृतसर में भी गहन छानबीन की। वहां एक गुरुद्वारा में दोनों छात्राएं मिल गईं। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। स्वजन को उनकी मित्रता पर एतराज था। उन्हें लगा कि स्वजन अलग करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया। अमृतसर पहुंचने के बाद सहेली ने अपने बाल लड़के की तरह कटवा लिए।

जानकारी में पता चला घर से दोनों सहेलियां पांच हजार रुपये लेकर गई थी वे किराए पर खर्च हो गए। इसके चलते गुरुद्वारे में रह रहीं थी। एक ने अपने बाल कटवा लिए और नाम भी बदल दिया। लड़के की तरह रहने लगी, दोनों खुद को बहन भाई बताकर रह रहे थे। पूछताछ में पता चला की अपना नाम कृष्णा रख लिया। सहेली का नाम काव्या रख दिया। अमृतसर में एक होटल में कुछ दिन नौकरी भी की थी। कर्मचारियों को शक हुआ तो नौकरी छोड़ दी। प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आलोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं को घर वालो के सिपुर्द कर दिया है।
मॉडल बनने का चढ़ा बुखार जा रही नाबालिग थी मुंबई
आपको बता दें घर से नाराज होकर निकली नाबालिग को बचाया जीआरपी आगरा कैंट के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार रात 10 बजे कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि दिल्ली की रहने वाली 17 वर्षीय युवती घर से नाराज होकर राजधानी एक्सप्रेस में बैठ कर चली गई है। टीटी को वो टिकट जांच के दौरान मिली है। उसे सकुशल महिला कांस्टेबल के साथ लाया गया।
थाना न्यू आगरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को सुबह जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के एक परिवार ने नाबालिग बेटी के गायब होने की जानकारी दी। किशोरी के पास मोबाइल होने की जानकारी पर नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। लोकेशन मथुरा मिलने के बाद टीम रवाना की गई। पीछा करते हुए उसे दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से बरामद किया गया। किशोरी ने बताया कि वो इंटरनेट पर वीडियो बनाने की शौकीन है और माडल बनना चाहती है। फिल्मों में काम करने के लिए वो मुंबई जा रही थी।
आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

यूपी पुलिस की तैयारी करने वाले युवा जल्दी करें आवेदन, इस दिन आखिरी तारीख

Hindi News / Agra / आगरा से भागीं तीन नाबालिंग लड़कियां, दो अमृतसर तो एक दिल्ली में मिली, हैरान कर देगी वजह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.