bell-icon-header
आगरा

UP Nikay Chunav 2017 : सपा को लगा बड़ा झटका, क्षत्रिय नेता ने थामा भाजपा का दामन

Agra Nagar Nigam Chunav 2017 : सपा को बड़ा झटका लगा है, क्षत्रिय नेता ने सपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है।

आगराNov 19, 2017 / 12:28 pm

अमित शर्मा

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय (UP Nagar Nikay Chunav) चुनाव के दौरान बड़ा राजनैतिक बदलाव हुआ है।समाजवादी पार्टी के एक प्रभावशाली पदाधिकारी क्षत्रिय नेता ने पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली है। यह जॉइनिंग निकाय चुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें

डायल 100 की गाड़ी से एक्सीडेंट में युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने ट्रक फूंका

क्षत्रिय वोट बैंक के लिए बड़ा दांव

समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सपा (महानगर) के अध्यक्ष एडवोकेट Munendra Jadaun भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुनेंद्र जादौन सपा नेता होने के साथ ही क्षत्रिय समाज में भी पैठ रखते हैं। वह महाराणा प्रताप सेना (Maharana Pratap Sena) के संयोजक भी हैं। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से हुई मुलाकात के बाद एड. मुनेंद्र जादौन के भाजपा में शामिल होने की पठकथा लिखी गई। अवध बैंकट हॉल में भाजपा नेता रविकांत गर्ग, शहर अध्यक्ष विजय शिवहरे व पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और विधायक योगेंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में एड. मुनेंद्र जादौन को भाजपा में शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें : पार्टियों को चिंता, किधर जाएगा मुस्लिम वोटर?

 

एक तीर से दो निशाने

एड. मुनेंद्र जादौन के भाजपा में शामिल होने के बाद निकाय चुनाव में बड़ा असर पड़ेगा। एक तरफ समाजवादी पार्टी को झटका लगेगा वहीं बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के सजातीय वोटर्स में भी भाजपा सेंध लगाने में कामयाब हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी एक तीर से दो निशाने साध सकती है।
युवा वोटर्स पर निगाह

बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने दिगंबर सिंह धाकरे को टिकट दिया है। दिगंबर सिंह धाकरे ठाकुर हैं। माना जा रहा है कि बसपा के पारंपरिक वोटबैंक के अलावा इस बार प्रत्याशी सजातीय होने के चलते ठाकुर वोट बसपा के पाले में जा सकता है लेकिन अब मुनेंद्र जादौन की भाजपा में एंट्री के बाद समीकरण बदल सकते हैं। ठाकुर वोट के साथ-साथ सपा की युवा टीम भी काफी हद तक भाजपा के पाले में आ सकती है।

Hindi News / Agra / UP Nikay Chunav 2017 : सपा को लगा बड़ा झटका, क्षत्रिय नेता ने थामा भाजपा का दामन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.