bell-icon-header
आगरा

IMD की बड़ी भविष्यवाणी! आफत बनकर लौट रहा मानसून, दुर्गा पूजा के दौरान तबाही मचा सकती है बारिश

IMD Latest Prediction: मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। इसके अनुसार मानसून ने आफत बनकर वापसी की है। इससे बंगाल की खाड़ी में फिर से लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है।

आगराSep 21, 2024 / 09:14 pm

Vishnu Bajpai

IMD की बड़ी भविष्यवाणी! आफत बनकर लौट रहा मानसून, दुर्गा पूजा के दौरान तबाही मचा सकती है बारिश

IMD Latest Prediction: सितंबर में विदाई से पहले एक बार फिर मानसून ने आफत बनकर वापसी की है। इसके चलते देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो विदाई के समय लौट रहा मानसून बड़े बवंडर के रूप में दिखाई दे रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल के आसमान पर आफत छाने लगी है। मौसम के ताजा अपडेट से पता चलता है कि दुर्गा पूजा से पहले के चरण में बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है। सोमवार तक इसके विकसित होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो यह बवंडर बंगाल को छलनी कर सकता है। इसके चलते दुर्गा पूजा का आनंद फीका पड़ सकता है।

Heavy Rainfall : अक्टूबर का पहला और दूसरा सप्ताह भारी

चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे की मानें तो अक्टूबर के पहले और दूसरे हफ्ते के दौरान बंगाल में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। दूसरे शब्दों में कहें तो दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल में भारी बारिश की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में एक चक्रवात बन रहा है। जो उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसका असर बिहार से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक दिखाई दे सकता है।
यह भी पढ़ें

मौसम विभाग ने यूपी को ग्रीन जोन में किया शामिल, कुछ जिलों में बादल रह सकते, जाने बारिश को लेकर IMD की भविष्यवाणी

Rain Alert : बंगाल की खाड़ी पर बन रहा लो प्रेशर एरिया

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर एरिया विकसित हो सकता है। इसके चलते दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रविवार और सोमवार को गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस चक्रवात के चलते उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल में भी कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि कानपुर में चल रहे क्रिकेट मैच में भी बारिश बाधा बन सकती है।

UP Flood: उत्तर प्रदेश के कई 21 जिलों में बाढ़ जैसे हालात

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गंगा, यमुना, सरयू जैसी नदियां भी इस वक्त उफान पर हैं। यूपी के 21 जिलों में 500 से ज्यादा गांव में बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक डिप्रेशन उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। ये धीरे-धीरे उत्तराखंड की तरफ भी बढ़ रहा है। इसके चलते पश्चिमी से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश के आसार हैं। हालांकि इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।
यह भी पढ़ें

अक्टूबर के पहले और दूसरे हफ्ते में मानसून की वापसी, होगी आफत की बारिश

Rain Forecast: आगरा में बारिश ने मचाई तबाही, कब थमेगा ये सिलसिला

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर जारी है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि भारी बारिश के चलते आगरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद और मथुरा समेत कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस दौरान कुछ जिलों के स्कूलों में छुट्टी ‌की घोषणा भी करनी पड़ी। हालांकि अब चक्रवाती हवा का झोंका कमजोर पड़ रहा है। इससे अगले चार पांच दिनों के लिए इन जिलों में बारिश का सिलसिला थम जाएगा। उधर, भारी बारिश के चलते मैनपुरी में मकान गिरने एक बुजुर्ग की मौत होने की सूचना है। जबकि यूपी में 40 से ज्यादा लोग बारिश के दौरान विभिन्न हादसों में घायल हुए हैं।

Hindi News / Agra / IMD की बड़ी भविष्यवाणी! आफत बनकर लौट रहा मानसून, दुर्गा पूजा के दौरान तबाही मचा सकती है बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.