scriptजानिए कैसा है आज का राशिफल, इन राशियों के जातकों को धनलाभ का योग | Aaj ka rashifal 27 june 2018 horoscope in hindi | Patrika News
आगरा

जानिए कैसा है आज का राशिफल, इन राशियों के जातकों को धनलाभ का योग

ज्योतिषाचार्य आचार्य उमेश वर्मा ने बताया कि मेष राशि के जातकों को व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है। व्यवहार को मृदुल लबनाए रखने की जरूरत है।

आगराJun 27, 2018 / 07:54 am

Bhanu Pratap

rashifal

rashifal

आगरा। आज बुधवार है। आज की राशि के जातकों के लिए धनलाभ के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य आचार्य उमेश वर्मा ने बताया कि मेष राशि के जातकों को व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है। व्यवहार को मृदुल लबनाए रखने की जरूरत है।
aries (मेष)
आपकी संवेदनशीलता भी चरम पर हो सकती है। फालतू कामकाज से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। आप अपने विचारों में थोड़ा बदलाव ला सकते हैं। खान-पान और पहनावे में भी कुछ बदलाव का मूड बन सकता है। पैसा कमाने के नए मौके सामने आ सकते हैं। पैसों से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझने के योग हैं। कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। साथियों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी।

taurus (वृष)
किए गए कामों को एक बार और देख लें। दबाव या तनाव कम हो सकता है। निवेश या लेन-देन से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं। रूटीन लाइफ के अलावा भी आज आप कोई काम शुरू कर सकते हैं। आप किसी काम को और आगे बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। पुराने दुश्मनों पर जीत हो सकती है। संबंधों का फायदा मिलने के भी योग बन रहे हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत हो सकते हैं।

gemini (मिथुन)
जो चीजें आपके कंट्रोल के बाहर थीं, आज वो आपके ही नियंत्रण में हो सकती हैं। धन लाभ के बड़े मौके भी आपको मिल सकते हैं। पैसों के मामलों में अच्छी सफलता के योग बन रहे हैं। पैसों से जुड़ा कोई नया मौका आपको मिल सकता है। आज आप उसका पूरा फायदा भी उठा सकते हैं। बिजनेस या जो भी आपकी आर्थिक गतिविधि है, आप उससे भावनात्मक तौर पर जुड़ सकते हैं। ऑफिस और बिजनेस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ सकते हैं। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। किसी नजदीकी दोस्त के साथ रिश्तों में बदलाव हो सकता है। आपको कुछ जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ सकता है।

cancer (कर्क)
दोस्त या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। किसी मौके पर कुछ अच्छी मुलाकातें और यहां तक कि कुछ धन लाभ भी आपको हो सकता है। आप कुछ खास रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने आपको जताने की कोशिश भी आज आप कर सकते हैं। कुछ जरूरी काम समय पर पूरे होने के योग हैं। आज शुरू किए कामों को लेकर आप गंभीर और जिम्मेदार हो सकते हैं।

leo (सिंह)
किसी बड़ी योजना को पूरा करने की प्लानिंग बना सकते हैं। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम भी मिल सकता है। जिसको पूरा करेंगे तो आपको फायदा हो सकता है। नई वस्तु खरीदने के योग बन रहे हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। माता से सुख मिलेगा। पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है। आज आप नए कारोबार की रूपरेखा भी बना सकते हैं। बिजनेस बढ़ सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलने के योग हैं।

virgo (कन्या)
गोचर कुंडली के धन भाव में चंद्रमा होने से धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनकम बढ़ सकती है। कर्जा चुकाने के भी योग हैं। पैसों से जुड़े मामलों को लेकर आपकी सोच में बदलाव हो सकता है। कोशिश करेंगे, तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना है। मेहनत के जरिए धन लाभ हो सकता है। एक्स्ट्रा काम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। उनसे आपको कामकाज की नई बातें पता चल सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग हैं। किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच कोई मामला सुलझने के योग हैं। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलने की भी संभावना है।

libra (तुला)
कोई बड़ा काम आपको अकेले ही करना पड़ सकता है। ऑफिस में कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं। किसी समस्या का समाधान भी आज आपको मिल सकता है। दोस्तों से जुड़े किसी काम में उलझ सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने में आनंद मिलेगा। पैसों के मामलों को लेकर तनाव कम हो सकता है। बिजनेस के बहुत से मामलों में परिवार की मदद मिल सकती है। नए कारोबार की शुरुआत होने के योग हैं। बिजनेस से जुड़ा सौदा आपके फेवर में हो सकता है। न्यायालयीन कामों में जीत मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर आपके लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है।

scorpio (वृश्चिक)
साथ काम करने वाले कुछ लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। जिनसे आपने शायद ही कोई उम्मीद रखी हो वो आज आपकी मदद कर सकते हैं। सकारात्मक दिशा में बढ़ने की कोशिश करें। पैसों का कोई पुराना मामला सुलझाने की भी कोशिश आप कर सकते हैं। पढ़ाई में भी मन लगेगा। बिजनेस के लिए यात्रा हो सकती है। संयम रखें।

sagittarius (धनु)
चंद्रमा के प्रभाव से धन लाभ हो सकता है। फायदा होगा। संबंधों में सुधार हो सकता है। सबका सम्मान करें। आपके फैसलों में सटीकता रहेगी। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में भी सफलता के योग हैं। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। कन्फ्यूजन की स्थिति बनने पर अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। नौकरी या बिजनेस में आने वाले मामलों पर बातचीत करने के लिए अच्छा समय है। प्रेमी के साथ चल रहा तनाव सुलझने की संभावना है। कोई बड़ा फैसला लेना हो तो अपने साथियों से सलाह लें।

capricorn (मकर)
जॉब या बिजनेस संबंधी कोई नई योजना बन सकती है। अपने दोस्तों के साथ कुछ मामलों पर बात करने के लिए आप बहुत बेचैन हो सकते हैं। आज आप दूसरों की भावनाएं आसानी से समझ सकेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए स्फूर्ति से काम करना जरूरी है। कॉन्फिडेंस के दम पर ही आप आगे बढ़ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में साथ के लोगों से मदद मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। नौकरी में नया काम मिलने के योग हैं। इनकम के नए रास्ते सामने आ सकते हैं।

Aquarius (कुंभ)
इस राशि के कुछ लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। कम मेहनत में भी ज्यादा फायदा हो सकता है। कुछ मामलों में दिन अच्छा कहा जा सकता है। नई दिशा में भी आप आगे बढ़ सकते हैं। बिजनेस का कोई अटका हुआ मामला आज निपट सकता है। अधिकारी आपसे इम्प्रेस हो सकते हैं। कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं तो भरोसेमंद लोगों से बात करें। उपयोगी सलाह मिल सकती है। कार्यक्षेत्र के बड़े काम संयम से निपटाएं। आप जिस ढंग से बातचीत करेंगे, उससे दूसरे लोग आपके फेवर में हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके लिए अच्छी स्थितियां बन सकती हैं।

pisces (मीन)
आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में सारी चीजों को सामान्य रखने के लिए आपको अपने स्तर पर कुछ न कुछ प्रयास करने चाहिए। इससे आने वाले दिनों में आपको ही फायदा हो सकता है। अपने कामकाज में ईमानदारी रखें। फायदा हो सकता है। अपने दायरे से बाहर निकलने की कोशिश कर सकते हैं। मकान या नए वाहन से फायदा होने की संभावना है। कारोबार के लिए नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली हो सकती है।
-आचार्य उमेश वर्मा, आगरा

Hindi News/ Agra / जानिए कैसा है आज का राशिफल, इन राशियों के जातकों को धनलाभ का योग

ट्रेंडिंग वीडियो