Sunny Leone म्यूजिक एल्बम के प्रमोशन के लिए वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने गंगा आरती के साथ ही बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया। इस दौरान वह काफी उत्साहित दिखीं। जगतगंज स्थित होटल कामेश हट में उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि काम करने का पैशन होना चाहिए। दिल से किया जाने वाला हर काम अच्छा होता है। अगर मौका मिला तो धार्मिक फिल्में करूंगी।बता दें कि वह अभिषेक सिंह (आइएएस) के म्यूजिक एल्बम में काम कर रही हैं। अपने एल्बम के बारे में अभिषेक सिंह(आइएएस) ने बताया कि इसके गीत युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए शूट किए गए हैं। मस्ती भरे गीतों को उन्होंने खुद लिखा, कंपोज किया और गाया भी है।
वाराणसी•Nov 17, 2023 / 02:34 pm•
Aman Pandey
Hindi News / Videos / Varanasi / Video: सनी लियोनी का 1 मिनट का वीडियो वायरल,बोलीं- मौका मिला तो…