scriptUP rain alert: आज यूपी के इन पांच महानगरों में मानसून की बारिश, 24 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा | UP rain alert: Monsoon rain in these five metros cities today | Patrika News
यूपी न्यूज

UP rain alert: आज यूपी के इन पांच महानगरों में मानसून की बारिश, 24 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा

आईएमडी (IMD) ने मानसून (UP monsoon 2024)को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज 23 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के पांच महानगरों में प्रवेश करेगा। जिसका असर बारिश के रूप में सामने आएगा। आज जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल […]

कानपुरJun 23, 2024 / 06:47 am

Narendra Awasthi

आईएमडी (IMD) ने मानसून (UP monsoon 2024)को लेकर बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार आज 23 जून को मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के पांच महानगरों में प्रवेश करेगा। जिसका असर बारिश के रूप में सामने आएगा। आज जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी भी चलेगी। गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश की 34 प्रतिशत संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। रात और दिन में बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

आईएमडी ने मानसून को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, बनारस और प्रयागराज में मानसून आज दस्तक देगा। जहां मानसून बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बरेली, आगरा, झांसी, मैनपुरी और बिजनौर में आगामी 24 जून को मानसून पहुंचने का अनुमान है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और बारिश की बूंदे लोगों को राहत पहुंचाएगी।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश का अनुमान 34 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

Hindi News / UP News / UP rain alert: आज यूपी के इन पांच महानगरों में मानसून की बारिश, 24 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगा

ट्रेंडिंग वीडियो