scriptMonsoon 2024: मानसून की विदाई से पहले टूटकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का ALERT | Monsoon 2024: Heavy Rain Warning for next 48 hours in Chhattisgarh | Patrika News
रायपुर

Monsoon 2024: मानसून की विदाई से पहले टूटकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का ALERT

Monsoon 2024: मानसून की विदाई से पहले मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं कई जगहों में आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है..

रायपुरSep 26, 2024 / 06:12 pm

चंदू निर्मलकर

Monsoon 2024, CG Monsoon 2024, Chhattisgarh Weather Update
Heavy Rain Warning for next 48 hours in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार ​फिर से जोरदार बारिश के आसार है। जिसका असर आज से कई जिलों में दिख रहा है। रायपुर दुर्ग समेत अन्य जिलों में सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इधर दुर्ग संभाग के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने मानसून ( Monsoon 2024) की विदाई से पहले चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है।

Monsoon 2024: 27 सितंबर तक बारिश की संभावना

CG Monsoon 2024: राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में अगले 48 घंटे तक बारिश की चेतावनी है। वहीं इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होंगी। वहीं आज कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिर सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को बचने की सलाह दी है। कहा है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे, घरों के बाहर नहीं रहे। वहीं 28 ​सितंबर तारीख से मौसम सामान्य रहने की संभावना है। प्रदेश में अब तक 1185 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा है। वहीं रायपुर जिले में 964.9 मिमी बारिश हुई है।
CG Monsoon Update

CG Heavy Rain: चक्रवात व द्रोणिका का असर

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक ऊपरी हवा के चक्रवात व द्रोणिका के असर से बारिश ( CG Heavy Rain ) हो रही है। वहीं यह असर अगले 48 घंटे तक सक्रिय रहेगा। वहीं देश के कई हिस्सों से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। ऐसे में पिछले 24 घंटे में रायपुर में केवल बौछारें पड़ीं। वहीं आज और कल भी बारिश के आसार है।
cg Weather Update
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: मानसून की ट्रफ लाइन का यू-टर्न, अगले 48 घंटों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने दी चेतावनी

यहां हुई झमाझम बारिश

Monsoon 2024: मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में 0.2 मिमी बारिश रेकॉर्ड की गई। बरमकेला में 9, सरिया में 8, नया बाराद्वार में 5 सेमी पानी गिरा। कुसमी, कुनकुरी, गंगालूर, चंद्रपुर, हसौद, बिलाईगढ़ में 4, कोमाखान, खड़गवा, पुसौर, बड़े राजपुर, सारांगढ़, डभरा, भोपालपटनम, बस्तर, तोकापाल, जशपुरनगर, मालखरौदा, बागबाहरा, शंकरगढ़, फरसगांव में 3-3 सेमी पानी बरसा। कुहारी में सुबह 10.45 से दोपहर 12 बजे तक जमकर बारिश हुई। गुरुवार को राजधानी में हल्की बारिश होने की संभावना है।
Monsoon 2024

भिलाई में हुई जोरदार बारिश

बुधवार की रात 10 बजे के बाद भिलाई में जमकर बारिश हुई। सड़क और नाली लबालब हो गए। करीब सवा घंटे की बारिश ने सावन, भादो का अहसास कर दिया। वहीं आज भी शहर और आपसपास के गांवों में सुबह से बारिश हो रही है। जिसके चलते मौसम में ठंडक आ गई है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिरी है। हालांकि अभी तक हादसे की खबर नहीं है।

Hindi News / Raipur / Monsoon 2024: मानसून की विदाई से पहले टूटकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का ALERT

ट्रेंडिंग वीडियो