scriptमुंबई में रेड अलर्ट! मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित, जानें ताजा अपडेट | Mumbai red alert very heavy rain started waterlogging in city local train disrupted | Patrika News
मुंबई

मुंबई में रेड अलर्ट! मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित, जानें ताजा अपडेट

Mumbai Red Alert : मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रेड अलर्ट और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबईSep 25, 2024 / 08:21 pm

Dinesh Dubey

red alert Mumbai
Mumbai Weather Update : मॉनसून की विदाई (Monsoon Withdrawal) से पहले मुंबई और उपनगरों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आज शाम से ही मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार बारिश हो रही है. इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव की ख़बरें है। कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गई है। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है। वहीँ, मुंबई की लाइफ-लाइन लोकल ट्रेन का भी शेड्यूल बिगड़ गया है। सेंट्रल लाइन पर लोकल ट्रेनें आधे घंटे तक की देरी से चल रहीं है।
मुंबई, ठाणे, पालघर समेत पूरे कोंकण क्षेत्र में मॉनसूनी बारिश फिर सक्रीय हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे मुंबई (Weather Forecast Mumbai) और उससे सटे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। आईएमडी की ओर से मुंबई, ठाणे, रायगढ़ के लिए 25 सितंबर को रेड अलर्ट और 26 सितंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें

Pune: गन्ने के खेत से आया तेंदुआ, 9 साल के बच्चे को खींच ले गया, दहल उठा पूरा गांव

मुंबई में अगले 2-3 घंटे जारी रहेगी बरसात-

मुंबई और उससे सटे जिलों में अगले 2-3 दिन निम्न दबाव के प्रभाव के कारण भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस निम्न दबाव प्रणाली के ऊपर की ओर बढ़ने की उम्मीद है। इस वजह से 26 सितंबर को पालघर के लिए रेड अलर्ट और आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News / Mumbai / मुंबई में रेड अलर्ट! मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित, जानें ताजा अपडेट

ट्रेंडिंग वीडियो