scriptअगर हम बंटे नहीं होते तो न राम मंदिर टूटता…,हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी | cm yogi adityanath address Rally Faridabad in Haryana | Patrika News
लखनऊ

अगर हम बंटे नहीं होते तो न राम मंदिर टूटता…,हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी

हरियाणा के फरीदाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर विवाद का समाधान नहीं होने दिया। कांग्रेस जिस विवाद का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2019 में हमेशा के लिए खत्म हो गया।

लखनऊSep 28, 2024 / 09:31 pm

Anand Shukla

cm yogi adityanath address Rally Faridabad in Haryana
हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फरीदाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने राम मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने कहा, “अगर हम बंटे नहीं होते, तो न श्री राम मंदिर टूटता, न श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ‘गुलामी’ का ढांचा तैयार होता और न ही देश को गुलाम होना पड़ता। इसलिए एक मजबूत सरकार का होना जरूरी है।”
उन्होंने कहा, “हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद जो लोग राम मंदिर और कृष्ण जन्मभूमि का विरोध करते थे, यही लोग सड़कों पर हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, हरे रामा, हरे रामा करते नजर आएंगे।”

कांग्रेस ने राम मंदिर विवाद का नहीं होने दिया समाधान

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर विवाद का समाधान नहीं होने दिया। कांग्रेस जिस विवाद का समाधान 65 वर्षों में नहीं कर पाई। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साल 2019 में हमेशा के लिए खत्म हो गया। योगी ने कहा क‍ि आज देश में जितनी भी समस्याएं हैं, यह कांग्रेस की देन है। देश के बंटवारे की त्रासदी कांग्रेस ने दी।
योगी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में विकास एवं सुशासन का मॉडल दिया है। भारतीय जनता पार्टी है, तो आस्था का सम्मान है, सुरक्षा, रोजगार और गरीब- कल्याण की गारंटी है।”
यह भी पढ़ें

छुट्टी के दिन इंटरनेशनल ट्रेड शो में उमड़ी भारी भीड़, दिल्‍ली से लेकर मेरठ, बुलंदशहर से पहुंचे लोग

कांग्रेस ने हरियाणा में दिया माफिया राज

सीएम योगी ने कहा, “हरियाणा से सटा हुआ उत्तर प्रदेश है। यहां सात साल पहले क्या हाल था। आए दिन दंगा होता था। महीने भर तक कर्फ्यू लगा रहता था। किसानों की फसल तैयार होती थी, लेकिन, उसे कोई और काट कर ले जाता था। लेकिन, पिछले सात साल में आपने देखा होगा कि वहां पर एक भी दंगा नहीं हुआ है। डबल इंजन की सरकार मजबूती के साथ चल रही है। कांग्रेस ने हरियाणा में माफिया राज दिया है। माफिया राज से मुक्ति चाहिए, तो भाजपा एकमात्र विकल्प है।

Hindi News / Lucknow / अगर हम बंटे नहीं होते तो न राम मंदिर टूटता…,हरियाणा में कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी

ट्रेंडिंग वीडियो