scriptKushinagar Accident : जिउतिया पर्व पर बड़ा हादसा…,व्रती महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 15 की हालत गंभीर | Patrika News
कुशीनगर

Kushinagar Accident : जिउतिया पर्व पर बड़ा हादसा…,व्रती महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 15 की हालत गंभीर

Kushinagar news: बुधवार की शाम जिले में एक बड़ा हादसा हो गया, महिलाओं से भरी एक पिकअप के पलटने से चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर फौरन गाड़ियों की व्यवस्था कर अस्पताल भिजवाना शुरू किए।

कुशीनगरSep 25, 2024 / 10:31 pm

anoop shukla

कुशीनगर में बुधवार की शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां
जिउतिया पर्व के अवसर पर बांसी नदी के शिवा घाट से स्नान करने के बाद महिलाएं घर लौट रही थी। इसी दौरान महिलाओं से भरी मैजिक गौरीश्रीराम धोबिटोला के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 15 महिला गंभीर रुप से घायल हो गयी।
जानकारी के मुताबिक बतरौली धुरखड़वा गांव की महिलाएं स्नान के लिए गई थीं। शाम 6 बजे लौटते समय यह दुर्घटना हुई। जिनमें चालक समेत 15 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को स्थानीय दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस दुर्घटना में ड्राइवर उमापति के साथ 15 महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। जबकि 20 महिलाओं को हल्की चोट आई।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया है। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद गांव के लोगों ने मदद के लिए तेजी से कदम उठाए और घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया।

Hindi News / Kushinagar / Kushinagar Accident : जिउतिया पर्व पर बड़ा हादसा…,व्रती महिलाओं से भरी पिकअप पलटी, 15 की हालत गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो