scriptUP heavy rain alert: 28 सितंबर को मूसलाधार बारिश, बादल गरजने और आंधी से मचेगी तबाही | U: On September 28, there will be torrential rain, thunderstorm and storm causing havoc | Patrika News
कन्नौज

UP heavy rain alert: 28 सितंबर को मूसलाधार बारिश, बादल गरजने और आंधी से मचेगी तबाही

IMD Big Alert 28 September, heavy rain मानसून 2024 जाते-जाते तबाही ला सकता है।‌ जब 28 सितंबर की रात को मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इधर 26 सितंबर की रात से मौसम में परिवर्तन आएगा। जो इस महीने के अंत तक बना रहेगा।

कन्नौजSep 25, 2024 / 07:04 pm

Narendra Awasthi

IMD Big Alert 28 September, heavy rain आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार आगामी 28 सितंबर को कानपुर सहित मंडल के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसमें कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव सहित आसपास के जिले शामिल है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 28 सितंबर की रात को 30 से 40 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। आगामी 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 29 सितंबर तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की जानकारी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात कन्नौज में आसमान साफ रहेगा। 26 सितंबर को दोपहर में बादल गरजने के साथ आंधी चल सकती है। झमाझम बारिश होने की भी संभावना है। रात में भी यही स्थिति बनी रहेगी। 27 सितंबर को जमकर बारिश होगी तापमान में भी कमी आएगी। ‌ आईएमडी ने विशेष कर 28 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग ने जारी की तस्वीर
यह भी पढ़ें

60 साल के वृद्ध को 25 साल का युवा बनाने की मशीन, फीस 60 से 90 हजार, हुआ बड़ा खुलासा

IMD Big Alert 28 September, heavy rain मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 13 प्रतिशत बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा कन्नौज में 26 सितंबर का मौसम?

IMD Big Alert 28 September, heavy rain मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दोपहर में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। 54 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है। रात में देर रात झमाझम बारिश होने की संभावना है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 27 सितंबर का मौसम?

IMD Big Alert 28 September, heavy rain शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। मौसम विभाग ने 73 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है। रात में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने रात में 90 प्रतिशत बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Hindi News / Kannauj / UP heavy rain alert: 28 सितंबर को मूसलाधार बारिश, बादल गरजने और आंधी से मचेगी तबाही

ट्रेंडिंग वीडियो