ऐसे बदले जयपुर नगर निगम हैरिटेज के समीकरण
इससे पहले, जयपुर हैरिटेज नगर निगम की मेयर मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद कांग्रेस के 8 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार (24 सितंबर) को इन पार्षदों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा को अपना समर्थन दिया। इनमें मनोज मुद्गल, उत्तम शर्मा, ज्योति चौहान, सुशीला देवी, अरविंद मेठी, मोहम्मद जकरिया, पारस जैन और संतोष कंवर शामिल हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए सभी पार्षदों ने बिना शर्त हस्ताक्षर युक्त समर्थन पत्र बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा को सौंपा। इन पार्षदों की
मुनेश गुर्जर के निलंबन से पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। इन 8 पार्षदों ने उसी समय भाजपा में शामिल होने का फैसला किया।
कांग्रेस को नुकसान, भाजपा का मेयर
जयपुर हैरिटेज नगर निगम में कुल 100 पार्षद सीटें हैं। किसी भी पार्टी को बहुमत के लिए 51 पार्षदों की जरूरत होती है। 2020 के नतीजों के मुताबिक कांग्रेस के 47 पार्षद, बीजेपी के 42 पार्षद और 11 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीते थे। इनमें से 9 ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया था। दो ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया था। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की मेयर चुनी गई थी। लेकिन मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद समीकरण बदल गए। कांग्रेस के 8 पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी बहुमत के आंकड़े को पार कर गई। ऐसे में बीजेपी का मेयर बनना तय माना जा रहा था।