Rain Alert : 25 सितंबर से 2 दिन तक जबलपुर में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से 2 दिन तक जबलपुर सभाग सहित प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मध्यम से तेज बारिश जारी होने का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को जिले में कई जगह हल्की बारिश हो सकती है।
Rain Alert : बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय हो गया है। इसके असर से मंगलवार को जबलपुर में कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। हालांकि, उमस कम नही हुई। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से 2 दिन तक जबलपुर सभाग सहित प्रदेश के पूर्वी हिस्से में मध्यम से तेज बारिश जारी होने का अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को जिले में कई जगह हल्की बारिश हो सकती है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान कम होकर 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था। धूपछांव के बीच उमस बरकरार रही। हवा का रुख उत्तर पश्चिम रहा। सीजन में कुल वर्षा 53.3 इंच पर स्थिर है। बूंदाबांदी के चलते हवा में नमी भी बढ़ी।
Rain Alert : महीने में चौथी बार मजबूत हुआ सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर में चौथी बार फिर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है। मानसून पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के इलाके से वापसी कर रहा है। मध्य बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। मानसून द्रोणिका मप्र से होकर गुजर रही है। एक-दो दिन में इसकी गतिविधियां तेज होंगी।
Rain Alert : सक्रिय हुआ लो प्रेशर
वैज्ञानिकों के अनुसार, 23 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक निन दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है। जिसके कारण 24 सितंबर से तीन दिनों तक जबलपुर संभाग सहित मध्य प्रदेश के पूर्वी जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार को जबलपुर में हल्की बारिश हो सकती है। अनुमान है कि मानसून अक्टूबर में विदा होगा।
Hindi News / Jabalpur / Rain Alert : 25 सितंबर से 2 दिन तक जबलपुर में तेज बारिश का अलर्ट