scriptMonsoon : झमाझम बारिश से तरबतर होगा शहर, दो दिन में बन रहे समीकरण | Monsoon : Imd heavy rain alert in madhya pradesh | Patrika News
जबलपुर

Monsoon : झमाझम बारिश से तरबतर होगा शहर, दो दिन में बन रहे समीकरण

अब एक बार फिर वर्षा का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो चुका है। दो दिन तक जबलपुर संभाग में बारिश के समीकरण बन रहे हैं। शुक्रवार को जबलपुर सहित सभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है।

जबलपुरSep 27, 2024 / 01:40 pm

Lalit kostha

Monsoon : झमाझम बारिश से तरबतर होगा शहर, दो दिन में बन रहे समीकरण

Monsoon : झमाझम बारिश से तरबतर होगा शहर, दो दिन में बन रहे समीकरण

Monsoon : जिले से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। गुरुवार को सारा दिन धूपछांव की स्थिति बनी रही। शाम ढलते ही बादल घने हो गए और बारिश से शहर भीग गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब एक बार फिर वर्षा का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो चुका है। दो दिन तक जबलपुर संभाग में बारिश के समीकरण बन रहे हैं। शुक्रवार को जबलपुर सहित सभाग के जिलों में मध्यम वर्षा हो सकती है।
Monsoon

Monsoon : हल्की बारिश के बीच उमस कम

शाम को मिली उमस से राहत: गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य था। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य रहा। हल्की बारिश के बीच उमस कम हुई। हवा का रुख उत्तर पश्चिम रहा। गुरुवार को 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसी के साथ सीजन मे कुल वर्षा 57.5 इंच हो गई। बारिश के चलते हवा में नमी भी बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मानसून राजस्थान और कच्छ के इलाके से वापसी कर रहा है। मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसी के चलते मौसम विभाग ने जबलपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Hindi News / Jabalpur / Monsoon : झमाझम बारिश से तरबतर होगा शहर, दो दिन में बन रहे समीकरण

ट्रेंडिंग वीडियो