scriptCancelled Train: यात्रीगण ध्यान दें! जबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट | Cancelled Train: Trains passing through Jabalpur division cancelled | Patrika News
जबलपुर

Cancelled Train: यात्रीगण ध्यान दें! जबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

Indian Railway Cancelled Train: जबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेन को दो दिन के लिए कैसिंल कर दिया गया है…

जबलपुरSep 27, 2024 / 11:08 am

Astha Awasthi

Cancelled Train

Cancelled Train

Indian Railway Cancelled Train: आने वाले दिन में अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले है तो आप अपना प्लान चेंज कर लीजिए। यात्रियों को बता दें कि नागपुर मंडल में ब्रिज बनाने का काम किया जाना है जिसके कारण जबलपुर मंडल से गुजरने वाली रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस को कैसिंल कर दिया गया है।
ये ट्रेन 27 और 28 सितंबर के बीच नहीं चलेगी। इसकी दोनों ओर की ट्रिप निरस्त कर दी गई है।

ये ट्रेने रहेंगी कैसिंल

– गाड़ी संख्या 11756 रीवा – नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस अपने शुरुआती स्टेशन से 26 और 27 सितंबर को निरस्त।
– गाड़ी संख्या 11755 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – रीवा एक्सप्रेस अपने शुरुआती स्टेशन से शुक्रवार 27 और 28 सितंबर को निरस्त ।

इन स्टेशनों में रुक कर चलती है ट्रेंन

ये ट्रेन रीवा से शुरू होकर सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, घंसौर नैनपुर, सिवनी, चौरई, छिंदवाड़ा, सौसर, सावनेर होते हुए इतवारी तक जाती है, वहीं लौटने के दौरान भी ट्रेन इसी रूट से आती है।ऐसे में इन स्टेशनों के यात्रियों को असुविधा हो सकती है।

Hindi News / Jabalpur / Cancelled Train: यात्रीगण ध्यान दें! जबलपुर मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो