scriptaccident : जबलपुर में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, ई रिक्शा में बैठी महिला का कटा हाथ – पढ़ें पूरी खबर | accident: Hair-raising accident in Jabalpur, woman's hand cut off while sitting in e-rickshaw | Patrika News
जबलपुर

accident : जबलपुर में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, ई रिक्शा में बैठी महिला का कटा हाथ – पढ़ें पूरी खबर

गंभीर हालत को देखते हुए बदहवास बहन उसे लेकर अस्पताल भागी। भीड़ छंटने के बाद किसी की नजर कटे हाथ पर पड़ी तो पुलिस की मदद से पौन घंटे बाद कटा हाथ अस्पताल पहुंचाया गया। जिसे जोडऩे के लिए देर रात तक सर्जरी चलती रही।

जबलपुरSep 27, 2024 / 02:08 pm

Lalit kostha

accident

accident

accident : शहर में गुरुवार को रोंगटे खड़े करने वाला हादसा सामने आया है। ई-रिक्शा में बैठी महिला का तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हाथ कटकर सड़क पर जा गिरा। बहन और उसके बच्चे साथ थे। गंभीर हालत को देखते हुए बदहवास बहन उसे लेकर अस्पताल भागी। भीड़ छंटने के बाद किसी की नजर कटे हाथ पर पड़ी तो पुलिस की मदद से पौन घंटे बाद कटा हाथ अस्पताल पहुंचाया गया। जिसे जोडऩे के लिए देर रात तक सर्जरी चलती रही।

accident : हाथ जोड़ने के लिए निजी अस्पताल में देर रात तक चली सर्जरी

accident


accident : सड़क से उठाकर पौन घंटे बाद अस्पताल पहुंचाया

यह भीषण हादसा शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के अनुसार पनागर निवासी नीतू पटेल गुरुवार को दो बच्चों के साथ शहर आई थी। फिर बहन को साथ लेकर वह नर्मदा दर्शन के लिए गौरीघाट गई। वहां से घर लौटने॒ के लिए उसने ई-रिक्शा लिया और चल पड़ा। गोहलपुर थाना क्षेत्र में रिक्शे के बगल से कोई तेज रफ्तार वाहन इतना करीब से गुजरा कि नीतू के कोहनी में जोरदार टक्कर लग गई। इससे उसके कोहनी से नीचे का पूरा हिस्सा ही कटकर सड़क पर जा गिरा।
accident

accident : ई रिक्शा में बैठी महिला का कटा हाथ

बताया गया है कि हादसे के बाद मौके पर खासी भीड़ जुट गई थी। मदद करके लोगों ने पीड़ित महिला को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। इसके बाद जैसे ही भीड़ छंटी स्थानीय पार्षद को सडक़ पर पड़ा कटा हाथ नजर आया। तत्काल गोहलपुर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने सुरक्षित तरीके से हाथ हादसे के पौन घंटे बाद उस निजी अस्पताल पहुंचाया जहां महिला भर्ती है।

accident : बेहोश हो गई महिला

हादसे की वजह से महिला जहां खून से लथपथ हो गई, वहीं उसे बेहोशी छाने लगी। इससे घबराई उसकी बहन दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उसे लेकर अस्पताल के लिए भागी। आलम यह था कि उसे कटे हाथ के बारे में होश ही नहीं रहा। बच्चे भी मां की यह हालत देखकर सहमे हुए थे। निजी अस्पताल के डॉक्टरों की पूछतांछ में बहन को हाथ के बारे में उसे ख्याल आया।
accident

accident : हाथ जोड़ने में जुटे डॉक्टर

कटा हाथ अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम बनाकर उसे जोड़ने के लिए सर्जरी शुरू की गई। जो कई घंटों तक चलती रही। डॉक्टर अभी कुछ स्पष्ट कह पाने की स्थिति में नहीं हैं कि हाथ जुड़ भी पाएगा या नहीं। प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग नहीं

पुलिस अभी तक महिला को टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग नहीं लगा पाई है। गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला और फिर उसके कटे हाथ को अस्पताल भिजवाया गया है।

Hindi News / Jabalpur / accident : जबलपुर में रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, ई रिक्शा में बैठी महिला का कटा हाथ – पढ़ें पूरी खबर

ट्रेंडिंग वीडियो