scriptप्रेग्नेंसी में इन 10 चीजों को डाइट में करें शामिल, बच्चा होगा दूध से भी गोरा और तंदुरुस्त | Patrika News
स्वास्थ्य

प्रेग्नेंसी में इन 10 चीजों को डाइट में करें शामिल, बच्चा होगा दूध से भी गोरा और तंदुरुस्त

Foods to Eat During Pregnancy For a Fair Baby : हर माँ-बाप को चाहिए कि उनका आने वाला बच्चा सबसे सुंदर और स्वस्थ हो। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं, तो गर्भवती महिलाएं प्रोटीन, आयरन, और फैटी एसिड से भरपूर आहार लें। आज हम आपको उन 10 खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जो खाने से बच्चा गोरा हो सकता है।

Jan 03, 2024 / 05:15 pm

Manoj Kumar

foods-fair-baby.jpg
1/10

Foods to Eat During Pregnancy For a Fair Baby : हर माँ-बाप को चाहिए कि उनका आने वाला बच्चा सबसे सुंदर और स्वस्थ हो। अगर आप भी ऐसा चाहते हैं, तो गर्भवती महिलाएं प्रोटीन, आयरन, और फैटी एसिड से भरपूर आहार लें। आज हम आपको उन 10 खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे, जो खाने से बच्चा गोरा हो सकता है।

pregnant women
2/10

एक स्वस्थ और सुंदर बच्चा पाने के लिए, गर्भवती महिलाएं वंशलोचन नामक जड़ी—बूटी के चूर्ण को एक गिलास दूध के साथ पी सकती हैं। इस प्रक्रिया को रोजाना रात को सोने से पहले करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आने वाला बच्चा हष्ट—पुष्ट और गोरा हो सकता है।

women-with-milk.jpg
3/10

रोजाना दो संतरे खाना चाहिए
रंगत को निखारने के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी होता है। इसलिए, गर्भवती महिलाएं गर्भावस्था के आठ महीनों तक रोजाना दो संतरे खाना चाहिए। इससे बच्चे की स्किन बहुत खूबसूरत हो सकती है। संतरे को खाने के लिए दोपहर का समय सबसे अच्छा होता है, क्योंकि उस समय बॉडी और वातावरण का टेम्परेचर समान होता है।

oranges-for-women.jpg
4/10

गर्भवती महिलाओं को हरे अंगूर खिलाना चाहिए
अंगूर भी रंगत को निखारने में मदद करता है। इसलिए, गोरा बच्चा पाने के लिए गर्भवती महिलाओं को हरे अंगूर खिलाना चाहिए। ये बच्चे की गर्भ में उत्पन्न होने वाली गर्मी को भी कम कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से बच्चे का रंग साफ हो सकता है।

women-with-grapes.jpg
5/10

गोरा करने में केसर बहुत उपयोगी
आने वाले बच्चे के रंग को गोरा करने में केसर बहुत उपयोगी होता है। इसे दूध में मिलाकर लेना चाहिए। केसर ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है और मूड स्विंग को कम कर सकता है। इससे गर्भवती महिला खुश रह सकती है और इसका सकारात्मक असर बच्चे पर भी हो सकता है।

kesar-milk-for-women.jpg
6/10

नारियल का पानी पीना चाहिए
नारियल का सेवन भी बच्चे की स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। गर्भवती महिला को रोज नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स नामक पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे नींद अच्छी आती है। इसके अलावा, पानी वाला नारियल खाने से बच्चे का रंग साफ हो सकता है।

coconet-water-for-women.jpg
7/10

ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खानी चाहिए।
बच्चे की स्किन को चमकदार बनाने के लिए, गर्भवती स्त्रियों को ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें खानी चाहिए। इसके लिए वे अखरोट, सोलेमॉन मछली आदि को अपने आहार में शामिल कर सकती हैं।

walnuts-for-women.jpg
8/10

एक गिलास सौंफ के पानी को पीना चाहिए
सौंफ में बहुत अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है। गर्भवती महिलाओं को रोज सुबह एक गिलास सौंफ के पानी को पीना चाहिए। इससे पेट साफ होता है और साथ ही रंग भी निखरता है। महिला के इस नियमित सेवन से उसकी संतान गोरी हो सकती है।

fennel-water-for-women.jpg
9/10

सेब का मुरब्बा खाना चाहिए
आने वाले बच्चे के मस्तिष्क को सही से विकसित करने के लिए, गर्भवती महिलाओं को सेब का मुरब्बा खाना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन, और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। ये बच्चे के दिमाग को तेज बनाने में मदद कर सकते हैं।

milk-for-women.jpg
10/10

रोजाना 2 से 3 गिलास दूध पीना चाहिए
एक स्वस्थ बच्चे के लिए दूध बहुत महत्वपूर्ण है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना 2 से 3 गिलास दूध पीना चाहिए। इससे बच्चे के सही विकास के लिए कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है। इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत हो सकती हैं और उसका रंग भी साफ हो सकता है।

Hindi News / Photo Gallery / Health / प्रेग्नेंसी में इन 10 चीजों को डाइट में करें शामिल, बच्चा होगा दूध से भी गोरा और तंदुरुस्त

अगली गैलरी
next
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.