script27-28 सितंबर को बारिश मचाएगी तांडव, 95 घंटे बाद होगी मानसून की विदाई ! | Weather Update: Rain will wreak havoc on 27-28 September, monsoon will depart after 95 hours! | Patrika News
ग्वालियर

27-28 सितंबर को बारिश मचाएगी तांडव, 95 घंटे बाद होगी मानसून की विदाई !

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के उत्तरी राज्यों से विदाई के संकेत दे चुके हैं…..

ग्वालियरSep 26, 2024 / 10:43 am

Astha Awasthi

Weather Update

Weather Update

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण डीडी नगर, गोला का मंदिर क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई, जबकि थाटीपुर व लश्कर क्षेत्र में हल्की बारिश ही हो सकी, लेकिन बारिश की वजह से मौसम में ठंडक आ गई।
उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने 26 से 28 सितंबर के बीच बारिश के आसार जताए हैं। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिसके चलते बारिश की संभावना है।
Weather Update

20 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा भी चली

शहर में पिछले चार दिन से उमस भरी गर्मी हो रही है। गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था। लोग बारिश के इंतजार में थे।सुबह से उमस रही। लोग पसीना से तरबतर रहे। दोपहर में गर्मी ने बेहाल कर दिया। ओवर हीट के कारण दोपहर में मौसम बदल गया। गरज-चमक के साथ बारिश हुई। 20 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा भी चली।
साढ़े पांच बजे के बाद तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रात का तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इस कारण रात में गर्मी रही। मौसम विभाग ने 2.3 मिली मीटर बारिश दर्ज की।

कब होगी मानसून की विदाई

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के उत्तरी राज्यों से विदाई के संकेत दे चुके हैं। वहीं अब यह मध्यप्रदेश में कमजोर होने लगा है। 27-28 सितंबर तक तेज बारिश के बाद मॉनसून तेजी से कमजोर होगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से जरूर बीच-बीच में रिमझिम हो सकती है लेकिन अक्टूबर के पहले सप्ताह तक मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई तय मानी जा रही है।

Hindi News / Gwalior / 27-28 सितंबर को बारिश मचाएगी तांडव, 95 घंटे बाद होगी मानसून की विदाई !

ट्रेंडिंग वीडियो