script49 घंटे तांडव मचाएगी मानसून की आखिरी बारिश, फिर शुरू होगी विदाई | Monsoon In MP: The last heavy rain of monsoon will occur in 49 hours | Patrika News
ग्वालियर

49 घंटे तांडव मचाएगी मानसून की आखिरी बारिश, फिर शुरू होगी विदाई

Monsoon In MP: मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। हवा का रुख उत्तर होने पर रात के तापमान में गिरावट आएगी….

ग्वालियरSep 27, 2024 / 10:45 am

Astha Awasthi

Monsoon

Monsoon

Monsoon In MP: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बन रहे चक्रवातीय घेरे की वजह से 27 से 28 सितंबर के बीच झमाझम बारिश के आसार हैं। मानसून की आखिरी बारिश होगी।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। मानसून की विदाई के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। हवा का रुख उत्तर होने पर रात के तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन दिन में गर्मी रहेगी।
Monsoon In MP:
गुरुवार को दिन में बादल छाए रहे, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस वजह से दिन में हल्की राहत रही, लेकिन न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में उमस का सामना करना पड़ा, लेकिन 27 सितंबर को न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार है।

1200 मिमी से अधिक होगी बारिश

-सीजन में अब तक 1191 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। दो दिन झमाझम बारिश के आसार है। इस वजह से बारिश 1200 मिलीमीटर के आंकड़े को पार करेगी। 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म हो जाएगा।
-26 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। उसके बाद मानसून के बादल काफी मेहरबान रहे। झमाझम बारिश का दौर जारी रहा।

-सितंबर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज हुई, क्योंकि बंगाल की खाड़ी से दो डीप डिप्रेशन एरिया आए थे, जिसके चलते भारी बारिश हुई।

Hindi News / Gwalior / 49 घंटे तांडव मचाएगी मानसून की आखिरी बारिश, फिर शुरू होगी विदाई

ट्रेंडिंग वीडियो