scriptराजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : 23,000 से अधिक सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका | Safai Karamchari Recruitment 2024 in Rajasthan Golden opportunity for more than 23,000 government jobs | Patrika News
शिक्षा

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : 23,000 से अधिक सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 के लिए जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनका किसी भी नगरीय निकाय में ठेके, मस्टर रोल या बीट पर एक वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। साथ ही इस भर्ती के लिए राजस्थान के मूल निवासी…

जयपुरSep 29, 2024 / 12:43 pm

Anurag Animesh

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए बेहतरीन खबर सामने आई है। राजस्थान सरकार ने 23 हजार 820 पदों पर सफाई कर्मियों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन 7 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच किया जा सकता है। इसमें आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार SSO पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पहले यह भर्ती 24, 797 पदों के लिए निकली गई थी, लेकिन अब इसे 23 हजार 820 पदों के लिए कर दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें :- Bhagat Singh Education : जानिए कितने पढ़े-लिखे थे शहीदे आजम भगत सिंह, उनकी शिक्षा-दीक्षा आपको कर देगी हैरान

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : ये योग्यताएं होनी चाहिए


Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2024 के लिए जो भी आवेदन कर रहे हैं, उनका किसी भी नगरीय निकाय में ठेके, मस्टर रोल या बीट पर एक वर्ष कार्य करने का अनुभव हो। साथ ही इस भर्ती के लिए राजस्थान के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है, लेकिन कार्य अनुभव होना अनिवार्य है। कार्य अनुभव में सड़क की सफाई, सार्वजनिक सीवरेज की सफाई में कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
यह खबर भी पढ़ें :- Schools Closed : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 दिनों तक स्कूल रह सकते हैं बंद, इस कारण लिया गया फैसला

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : कार्य अनुभव का प्रमाण पत्र होगा अनिवार्य


कार्य अनुभव के लिए राज्य के किसी भी नगरीय निकाय से मुख्य अधिकारी, वरिष्ठ प्रबंधक, ठोस कचरा मुख्य प्रबंधक, कार्मिक उपायुक्त या इस स्तर के अधिकारी का प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर होना अनिवार्य है। यह भर्ती ऑनलाइन लॉटरी के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती में सबसे अधिक 3370 पदों पर जयपुर ग्रेटर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। इसके अलावा जयपुर हेरिटेज में 707, सीकर में 550 भर्ती होगी। साथ ही जोधपुर उत्तर में 345, अलवर में 390, भरतपुर में 410 पदों पर भर्ती होनी है।
यह खबर भी पढ़ें :- Sarkari Naukri : 10वीं पास के लिए बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के रेलवे में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, ऐसे करें आवेदन

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : ऐसे करें आवेदन


इस भर्ती में SSO पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। इस भर्ती में 18 से 39 वर्ष के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साथ ही आयु सीमा मेंआरक्षण नियमों के तहत छूट भी दी जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-1 के आधार वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के बाद चयनित कर्मचारियों को पहले 2 साल का प्रोवेशन पीरियड के अनुसार सेवा देने होगी।

Hindi News / Education News / राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 : 23,000 से अधिक सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका

ट्रेंडिंग वीडियो