कैसे बनाएं डिंक (How to make super drink)
गर्म पानी में आधा चम्मच कॉफी पाउडर डाले, इसके बाद इसमें तीन कली लहसुन के डाले। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद डाले। अब चम्मच से तीनों को मिलाकर गर्म-गर्म पीएं। इस ड्रिंक को पीने से आपको चमत्कारी फायदे मिलेंगे।
एनर्जी बूस्ट करने में मददगार Helpful in boosting energy
पुरुषों में एनर्जी की कमी के कारण उनमें यौन संबंधी समस्याएं देखने को मिलती है। ऐसे में कॉफी, लहसुन और शहद का सेवन उन्हें एनर्जेटिक महसूस कराने में सहायता करता है। कॉफी, लहसुन और शहद तीनों ही ऊर्जा और पोषक तत्वों में भरपूर होते हैं। रोज रात में लहसुन की कुछ कलियां और शहद का सेवन पुरुषों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा कॉफी, लहसुन और शहद को गर्म पानी में मिलाकर सेवन करने से अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं।
शादीशुदा पुरुषों के लिए कॉफी के साथ लहसुन और शहद का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह लो स्पर्म काउंट की समस्या को खत्म कर सकता है और काउंट बढ़ा सकता है। इससे आपकी पिता बनने की चाहत पूरी हो सकती है।
कई पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के कम उत्पादन के कारण भी परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें अंदरूनी कमजोरी और यौन इच्छा में कमी आ सकती है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्त्राव बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी लहसुन और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं।
कई बार इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण हम बार-बार बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में वायरल बीमारियों और फ्लू से बचने के लिए आप लहसुन और शहद जरूर खाएं। लहसुन और शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसके लिए आप लहसुन और शहद से बनी चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
पुरुष अपने मूड को बूस्ट करने के लिए तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। जबकि कॉफी, लहसुन और शहद का सेवन आपके मूड को बूस्ट करने में सहायक होता है। इससे आप अपने दिनभर के काम के बाद भी थकान महसूस नहीं करते हैं।