scriptसुबह खाली पेट दही और केला, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे | Eat Curd and Banana on an Empty Stomach, Get These 5 Amazing Benefits | Patrika News
डाइट फिटनेस

सुबह खाली पेट दही और केला, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Curd With Banana Benefits: दही और केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन जब दही के साथ केला का सेवन किया जाता है तो इससे फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। जी हां, दही के साथ केला का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दही और केला कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है।

Nov 24, 2023 / 11:28 am

Manoj Kumar

curd-with-banana.jpg

Eat Curd and Banana on an Empty Stomach, Get These 5 Amazing Benefits

Curd With Banana Benefits: दही और केला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। लेकिन जब दही के साथ केला का सेवन किया जाता है तो इससे फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। जी हां, दही के साथ केला का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दही और केला कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है।
दही में गुड बैक्टीरिया, विटामिन्स, कैल्शियम और मिनरल्स के गुण पाए जाते है, तो वहीं केला में विटामिन, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही ये पेट को ठंडा करता है और कमजोरी को दूर करता है। तो आइए जानते हैं दही और केला एक साथ सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

दही और केला खाने के फायदे
कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद
कमजोरी को दूर करने के लिए दही और केला एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही और केला में पाए जाने वाले तत्त्व शरीर की एनर्जी बूस्ट करते हैं, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है। इसलिए सुबह ब्रेकफास्ट में दही के साथ केला जरूर करना चाहिए।
पेट के लिए फायदेमंद
पेट के लिए दही और केला एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही के साथ केला का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है। इनका एक साथ सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। पाचन तंत्र बेहतर रहता है। इसलिए सुबह ब्रेकफास्ट में दही के साथ केला जरूर करना चाहिए।
वजन प्रबंधन में सहायता करता है
दही और केले दोनों ही प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत हैं। प्रोटीन और फाइबर दोनों ही आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद करते हैं, जिससे आप कम कैलोरी खाते हैं। दही में कैल्शियम भी होता है, जो वजन घटाने में भी भूमिका निभा सकता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
दही और केले दोनों ही कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं। कैल्शियम हड्डियों के लिए आवश्यक है और हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें

इस ड्राईफ्रूट के छिलके का पाउडर, दाग-धब्बों और पिंपल्स का रामबाण इलाज



प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है
दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। केले में विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी महत्वपूर्ण होता है।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Diet Fitness / सुबह खाली पेट दही और केला, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

ट्रेंडिंग वीडियो