scriptसोनाक्षी सिन्हा शादी को याद कर फूट-फूटकर रोई, लोग बोले- तुम्हारी विदाई और सात फेरे… | Sonakshi Sinha Cry remember her wedding with zaheer iqbal user said you did not seven rounds | Patrika News
बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा शादी को याद कर फूट-फूटकर रोई, लोग बोले- तुम्हारी विदाई और सात फेरे…

Sonakshi Sinha Emotional: सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह काफी रो रही हैं। जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

मुंबईSep 26, 2024 / 02:06 pm

Priyanka Dagar

Sonakshi Sinha Emotional

Sonakshi Sinha Emotional

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लगभग 3 महीने हो चुके हैं। उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम जहीर इकबाल से कोर्ट मैरिज की। सोनाक्षी का परिवार इस शादी के खिलाफ था वह नहीं चाहते थे कि सोनाक्षी जहीर से शादी करें, पर बेटी के प्यार के आगे पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने घुटने टेक दिए और वह शादी में शामिल हुए। अब शादी के इतने लंबे अरसे बाद सोनाक्षी का दर्द बाहर आया है। शादी हिंदू रीति रिवाज से न होने पर सोनाक्षी की आंखों से निकले आंसू उनके दर्द को बयां कर रहे हैं। सोनाक्षी अपनी शादी का एक किस्सा सोचकर फूट-फूटकर रोई हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस की आंखों में भी पानी आ गया।

सोनाक्षी सिन्हा का रोने का वीडियो वायरल (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal)

सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी और पति जहीर इकबाल की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। शादी के बाद से ही सोनाक्षी जहीर साथ ही दिखाई देते है। अब ऐसे में सोनाक्षी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ मे पहुंचे। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। जिसमें सोनाक्षी और जहीर साथ में स्टेज पर डांस करते नजर आए। वहीं, शो की कंटेस्टेंट इशानी ने अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसमें एक बेटी की शादी से लेकर विदाई तक का सफर दिखाया गया। इशानी का परफॉर्मेंस देखकर सोनाक्षी सिन्हा को अपनी विदाई याद आ गई और वह अपनी मम्मी पूनम सिन्हा को याद कर रोने लगीं। उन्होंने कंटेस्टेंट की तारीफ में लिखा, “बहुत ही अच्छा परफॉर्मेंस था।” अब ऐसे में सोनाक्षी को रोते देख सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। 

सोनाक्षी के लिए लोगों ने किए खूब कमेंट

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “क्या आपको सच में विदाई देखकर रोना आ गया। सोचिए आपके माता-पिता तो अपनी इकलौती बेटी की शादी की कोई रस्म भी सही से नहीं कर पाए।” दूसरे ने लिखा, “सोनाक्षी तुमने मुस्लिम लड़के से शादी कर हिंदू रीति रिवाज नहीं माने।” तीसरे ने लिखा, “आप अब रो रही हैं अगर अपनी शादी अपने पिता की मर्जी से करती तो ऐसा नहीं होता।” एक अन्य यूजर ने लिखा सोनाक्षी तुमने जो किया अपनी मर्जी से किया। आप और जहीर हमेशा खुश रहें।

Hindi News / Entertainment / Bollywood / सोनाक्षी सिन्हा शादी को याद कर फूट-फूटकर रोई, लोग बोले- तुम्हारी विदाई और सात फेरे…

ट्रेंडिंग वीडियो