script69 की रेखा ने ढाया कहर, नया वीडियो देख दीवाने हुए फैंस | Rekha new video goes viral fans said killer look at age of 69 | Patrika News
बॉलीवुड

69 की रेखा ने ढाया कहर, नया वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

Rekha Video: फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रेखा का नया वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर फैंस खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

मुंबईSep 26, 2024 / 09:37 am

Priyanka Dagar

Rekha Airport Look

Rekha Airport Look

Rekha Airport Look: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में से एक रेखा हैं। जिनकी खूबसूरती के कई दीवाने हैं। ऐसे में रेखा का नया वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। इस वीडियो में वह कहर ढा रही हैं। 69 की रेखा इस ढलती उम्र में भी काफी हसीन नजर आती हैं। रेखा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं हैं। इस वीडियो में रेखा अपने स्टाइल और लुक से फैंस के होश उड़ा रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है, जिसके साथ उन्होंने सिर पर स्कार्फ बांधा हुआ है। रेखा के इस लुक को देखकर फैंस भी आंहें भर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

रेखा का वीडियो आया सामने (Rekha Airport Look)

रेखा की अक्सर कई फोटो और वीडियो सामने आते रहते हैं और उनके फैंस उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। रेखा का फैशन देख किसी को यकीन नहीं आता की उनकी उम्र इतनी ज्यादा हो गई है। वह हमेशा खुद को परफेक्ट रखती हैं। रेखा के इस एयरपोर्ट लुक ने भी फैंस को उनका दीवाना एक बार फिर बना दिया है। रेखा ने इसमें शानदार ब्लैक ड्रेस पर काला चश्मा पहना हुआ है। जो उनके लुक को और स्मार्ट बना रहा है। 

रेखा की लुक के दीवाने हुए फैंस

रेखा को एयरपोर्ट पर देखते ही पैपराजी उनके पीछे लग गए। उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने लगे। ऐसे में रेखा ने गुस्सा न करते हुए सभी को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। रेखा का ये अंदाज देख फैंस का दिल भी बाग-बाग हो गया। हर कोई उनके लुक के साथ उनकी तारीफ करना लगा। 

Hindi News / Entertainment / Bollywood / 69 की रेखा ने ढाया कहर, नया वीडियो देख दीवाने हुए फैंस

ट्रेंडिंग वीडियो