scriptRain Alert: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी! आज इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जमकर बरसेंगे बादल, Alert | Rain Alert: Heavy rain expected in many areas of Chhattisgarh today | Patrika News
बिलासपुर

Rain Alert: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी! आज इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जमकर बरसेंगे बादल, Alert

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने पर बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। आज गुरुवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

बिलासपुरSep 26, 2024 / 01:51 pm

Khyati Parihar

Rain Alert
Rain Alert: बिलासपुर में बुधवार को सुबह से ही धूप-छांव वाली स्थिति बनी रही। इस बीच रह-रह कर हल्की बारिश भी होती रही। जिससे अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट, तो न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बुधवार को दिन भर धूपछांव के क्रम के बीच रह-रह कर हल्की बारिश भी होती रही। रदेर रात तक यही सिलसिला बना रहा। इस तरह पिछले दो दिन से रह-रह कर हो रही बारिश से अधिकतम तापमान गिरते क्रम में है। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल रही है। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, तो बुधवार को घट कर 30.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान जो 25.8 डिग्री था वो उसमें करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें

Monsoon 2024: तगड़ा सिस्टम एक्टिव! आगामी 5 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश, IMD ने दी चेतावनी

Weather Update: आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और इससे सटे पश्चित मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे गुरुवार को भी जिले के विभिन्न स्थानों में (Weather Update) गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

Rain Alert: यहां होगी बारिश

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर में बादल में रहने और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बीते दिन बुधवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ बारिश हुई है।

Hindi News / Bilaspur / Rain Alert: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी! आज इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, जमकर बरसेंगे बादल, Alert

ट्रेंडिंग वीडियो