scriptतहसीलदार से परेशान युवक ने दफ्तर के बाहर छिड़का केरोसिन, मचा हड़कंप | mp news Troubled by Tehsildar young man sprinkled kerosene outside office created stir | Patrika News
बेतुल

तहसीलदार से परेशान युवक ने दफ्तर के बाहर छिड़का केरोसिन, मचा हड़कंप

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने तहसीलदार दफ्तर के सामने सुसाइड करने की कोशिश की।

बेतुलSep 26, 2024 / 08:16 pm

Himanshu Singh

betul news
MP News: मध्यप्रदेश में राजस्व महाअभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिसमें जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा किया जा रहा है, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही सामने आई है। मामला बैतूल जिले से आया है। जहां रिश्वतखोरी से परेशान युवक ने तहसीलदार दफ्तर के सामने सुसाइड करने की कोशिश की। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई।
यह पूरा मामला मुलताई तहसील का बताया जा रहा है। गुरुवार को सोहित नाम के युवक ने अपने ऊपर केरोसिन उड़ेल लिया। इसके बाद वह आग लगाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान हडकंप मच गया। लोगों ने उसकी किसी तरह जान बचाई।

तहसीलदार पर लगाए गंभीर आरोप


युवक ने तहसीलदार के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उसकी संपत्ति नामांतरण का मामला एसडीएम न्यायालय में पहुंच चुका है, लेकिन तहसीलदार नामांतरण के लिए परेशान कर रहा है। युवक का कहना है कि वह कई बार तहसीलदार से मिन्नतें करके थक चुका है। उसने कार्रवाई से परेशान होकर सुसाइड करने का फैसला किया।

Hindi News / Betul / तहसीलदार से परेशान युवक ने दफ्तर के बाहर छिड़का केरोसिन, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो