scriptडीएम आवास के सामने स्कूटी और ई रिक्शा की टक्कर में बच्ची की मौत, मां घायल | Patrika News
बरेली

डीएम आवास के सामने स्कूटी और ई रिक्शा की टक्कर में बच्ची की मौत, मां घायल

डीएम कंपाउंड के पास शनिवार को स्कूटी ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पलट गया। हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई।

बरेलीSep 28, 2024 / 05:19 pm

Avanish Pandey

बरेली। डीएम कंपाउंड के पास शनिवार को स्कूटी ने एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा पलट गया। हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मां अपनी बच्ची का शव गोद में लेकर सड़क पर भागती नजर आई। अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रोका।
सुबह आठ बजे हुआ हादसा
हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। महिला के अनुसार, तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल मां और बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मां का इलाज चल रहा है। बेटी की मौत के बाद सदमे में आई महिला कोई बात समझ नहीं पा रही थी। महिला सहारनपुर में बंजारन मोहल्ल्ले की मिस्वाह जबी है। इन दिनों वह सिविल लाइंस में रह रही थी।
आईवीआरआई रोड पर है महिला का मायका
कोतवाली के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला सहारनपुर की है, और उसका मायका आईवीआरआई रोड पर स्थित है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। ई रिक्शा और उसमें टक्कर मारने वाले स्कूटी वाले की पहचान की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये वाकया पता किया जा रहा है।

Hindi News / Bareilly / डीएम आवास के सामने स्कूटी और ई रिक्शा की टक्कर में बच्ची की मौत, मां घायल

ट्रेंडिंग वीडियो