अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि ये माता-पिता आज से तकरीबन 1,00,000 से 2,00,000 साल के बीच रहा करते थे, जिससे दुनियाभर में इंसानी सभ्यता फली-फूली। वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन को साबित करने के लिए मानव की एक लाख प्रजातियों समेत करीब 50 लाख पशुओं के आनुवंशिक बार कोड खंगाल डाले। वैज्ञानिकों ने अध्ययन के नतीजों में पाया कि एक प्राकृतिक महाविनाश में मानव की पूरी सभ्यता तकरीबन नष्ट हो गई थी, जिसके बाद दुनिया में फिर एक ही माता-पिता से इंसानों का विकास हुआ।
अध्ययन के मुताबिक, जब एक बार मानव सभ्यता नष्ट हो गई तो दोबारा ऐसी क्या जरूरत पड़ी कि 6.5 करोड़ साल पहले डायनासोर युग के बाद फिर से मानवों का विकास हुआ। नतीजों में यह कहा गया है कि दरअसल यह मानव के स्वाभाविक विकास की प्रक्रिया के चलते हुआ होगा।
वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के डॉर्विन के विकास के सिद्धांत का व्यापक अध्ययन किया। उन्होंने दुनियाभर में आनुवंशिकी से संबंधित आंकड़ों और इसके नतीजों की जांच की।