16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Viral Video: ‘मेरी आंखों में देखिए ना’…पाकिस्तान की संसद में बना बेहद रोमांटिक माहौल, जबरदस्त वायरल हो रहा ये वीडियो 

Pakistan Parliament Viral Video: पाकिस्तान की जिस महिला नेता का ये वीडियो वायरल हो रहा है, उनका नाम ज़रताज गुल है। वो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI की नेता हैं।

2 min read
Google source verification
Pakistan Parliament Viral Video

Pakistan Parliament Viral Video

Pakistan Parliament Viral Video: पाकिस्तान की संसद का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान की एक महिला सांसद और स्पीकर बहुत रोमांटिक लहजे में बात करते नजर आ रहे हैं। मजे की बात ये है कि इनके इस ‘रोमांस’ पर सदन में ऐसी तालियां बज रही हैं जैसे इन दोनों नेताओं ने कोई कीर्तिमान स्थापित कर लिय़ा हो। पाकिस्तान के इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। सबसे पहले आप ये वीडियो देखिए…

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां की एक महिला सांसद जिनका नाम ज़रताज गुल है, वो संसद में अपनी बात रखने के लिए खड़ी होती हैं, इसी दौरान वो बड़े ही शायराना अंदाज में स्पीकर की कुर्सी पर बैठे अयाज़ सादिक से कहती हैं कि मैं आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती हूं। जिस पर स्पीकर ने हां में जवाब दिया। उस दौरान वो अपनी नजरें नीचे कर कुछ डॉक्यूमेंट्स देख रहे थे, जिस पर कटाक्ष करते हुए इस महिला सांसद ने कहा कि हमारे नेता मुझे आंखों में आंखें डालकर बात करना सिखाया है। सर, अगर आप मेरी आंखों में नहीं देख सकते तो मैं आपसे बात नहीं कर सकती।” फिर इस सांसद ने स्पीकर से कहा कि “सर चश्मा पहन लीजिए आप अपना, आप 52 प्रतिशत महिलाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं”

इस पर स्पीकर ने कहा कि “मैं सुन लूंगा, मैं देखूंगा नहीं” फिर स्पीकर ने कहा कि किसी महिला से आई कॉन्टैक्ट या आंखें मिलाना अच्छी बात नहीं है। मैं किसी भी महिला की आंखों में आखें डालकर बात नहीं करता।” 

इस बात पर इस महिला सांसद समेत पूरा सदन ठहाके मारकर हंसने लग जाता है और मेज थपथपना लगता है। इसके बाद फिर से स्पीकर कहते हैं कि “मैं किसी भी महिला नेता के साथ आंख मिलाकर बात नहीं करता।”

किस मु्ददे पर बात कर रहीं थीं ज़रताज

दरअसल जरताज गुल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI की नेता हैं। वो इमरान खान की सरकार में क्लामेट चेंज (जलवायु परिवर्तन) मंत्रालय की मंत्री भी रह चुकी हैं।