scriptप्रवासियों ने भरा भारत का खजाना, 111 अरब डॉलर का हुआ फायदा | Migrants brought benefits of 111 billion dollars to India | Patrika News
विदेश

प्रवासियों ने भरा भारत का खजाना, 111 अरब डॉलर का हुआ फायदा

रिपोर्ट में बताया गया कि कई विश्लेषकों की कोरोना के कारण धन भेजने में कमी की भविष्यवाणी के बावजूद लोगों ने अपने घर धन भेजा। यानी कोरोना महामारी का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।

नई दिल्लीMay 09, 2024 / 09:06 am

Jyoti Sharma

Migrants brought benefits of 111 billion dollars to India

Migrants brought benefits of 111 billion dollars to India

प्रवासी भारतीयों ने दुनिया के किसी अन्य देश के लोगों के मुकाबले 2022 में सबसे ज्यादा धन अपने घर भेजा। इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवासी भारतीयों ने 111 अरब अमरीकी डॉलर से ज्यादा धन स्वदेश भेजा। बाकी प्रवासी लोगों का अपने-अपने देश को योगदान इसके आसपास भी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पहला देश है, जिसने 100 अरब अमरीकी डॉलर के आंकड़े को पार किया। प्रवासी भारतीयों की ओर से घर भेजा गया धन विकासशील देशों के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) से भी ज्यादा है। 

कोरोना का भी नहीं पड़ा कोई खास प्रभाव

रिपोर्ट में बताया गया कि कई विश्लेषकों की कोरोना के कारण धन भेजने में कमी की भविष्यवाणी के बावजूद लोगों ने अपने घर धन भेजा। यानी कोरोना महामारी का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। प्रवासियों की ओर से भेजे जाने वाला धन निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए राजस्व का बड़ा स्रोत है। विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आइएमओ) के आंकड़ों से भी पता चलता है कि गरीब अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रवासन कितना महत्त्वपूर्ण है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 28.1 करोड़ लोग प्रवासी हैं। संघर्ष, हिंसा, आपदा और अन्य कारणों से विस्थापित लोगों की संख्या रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। विस्थापितों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रवासियों से किस देश को कितना धन मिला

1. भारत 111.22

2. मैक्सिको 61.1

3. चीन            51

4. फिलीपींस 38.05

5.फ्रांस 30.04

6. पाकिस्तान 29.87
7. मिस्र 28.33

8. बांग्लादेश 21.50

9. नाइजीरिया 20.13

10. जर्मनी 19.29

(राशि अरब डॉलर में)

Hindi News/ world / प्रवासियों ने भरा भारत का खजाना, 111 अरब डॉलर का हुआ फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो