scriptनॉर्थ कोरिया की रूस को दी हुई आधी मिसाइलें निकली फुस्स! बीच हवा में ही फटी | Half of North Korean missiles fired by Russia blow up in mid-air | Patrika News
विदेश

नॉर्थ कोरिया की रूस को दी हुई आधी मिसाइलें निकली फुस्स! बीच हवा में ही फटी

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के लिए नॉर्थ कोरिया ने रूस को कई मिसाइलें दी थी। अब उन मिसाइलों के बारे में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है।

नई दिल्लीMay 08, 2024 / 04:00 pm

Tanay Mishra

Kim Jong Un and Vladimir Putin

Kim Jong Un and Vladimir Putin

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ युद्ध 2 साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी जारी है और अभी भी इसके रुकने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यह युद्ध यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से शुरू किया था। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर इसके बावजूद पुतिन अब तक यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए हैं। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट के चलते यूक्रेन भी डटकर रूस का सामना कर रहा है। पर रूस को भी कुछ देशों से मदद मिल रही है। इन देशों में नॉर्थ कोरिया (North Korea) भी शामिल है। कुछ समय पहले ही नॉर्थ कोरिया ने रूस को कई मिसाइलें दी थी। पर अब इन मिसाइलों के बारे में एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है।

बीच हवा में ही फटी आधी मिसाइलें

यूक्रेन की तरफ से हाल ही में इस बात की जानकारी दी गई है कि नॉर्थ कोरिया ने जो मिसाइलें रूस को दी थी, उनमें से करीब आधी मिसाइलें बीच हवा में ही फट गई। इन मिसाइलों का मलबा भी बरामद किया गया है।

यूक्रेन पर दागी थी वो मिसाइलें

जानकारी के अनुसार रूस ने नॉर्थ कोरिया की दी हुई मिसाइलें यूक्रेन पर भी दागी थी। लेकिन इन मिसाइलों से रूस को कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में एक बात तो साफ है कि रूस नॉर्थ कोरिया की दी हुई मिसाइलों पर ज़्यादा भरोसा नहीं कर सकता है।

यह भी पढ़ें- सिंगापुर में क्रैश हुआ F-16 फाइटर जेट, पायलट सुरक्षित

Hindi News/ world / नॉर्थ कोरिया की रूस को दी हुई आधी मिसाइलें निकली फुस्स! बीच हवा में ही फटी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो