scriptउन्नाव: केरल हाई कोर्ट के जज के साथ चल रही कार दुर्घटनाग्रस्त, मचा हड़कंप | Unnao: Kerala High Court Justice relative car accident | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव: केरल हाई कोर्ट के जज के साथ चल रही कार दुर्घटनाग्रस्त, मचा हड़कंप

केरल हाई कोर्ट के जस्टिस लखनऊ से कानपुर जा रहे थे। उन्नाव में उनके साथ चल रही रिश्तेदार की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

उन्नावMay 09, 2024 / 09:14 pm

Narendra Awasthi

लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर केरल हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति के रिश्तेदार की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने कार चालकों को अपनी हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष दही ने बताया कि दोनों चालकों ने न्यायमूर्ति से माफी मांग ली। ‌न्यायमूर्ति ने भी दोनों चालकों के खिलाफ कार्रवाई न करने की जानकारी दी और आगे के लिए रवाना हो गए। घटना दही थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्म कांटा के पास का है।
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

केरल हाई कोर्ट के जज डीके सिंह लखनऊ से कानपुर जा रहे थे। साथ में रिश्तेदार की गाड़ी भी चल रही थी‌। दही थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्म कांटा के पास आगे और पीछे चल रही वेगनआर और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ने रिश्तेदार की कार में टक्कर मार दी। जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कार चालकों को हिरासत में ले लिया।

क्या कहती है दही थाना पुलिस?

दही थानाध्यक्ष ने बताया कि हाई कोर्ट के जज से बातचीत की गई। दोनों ही चालकों ने जज से माफी मांगी। जज ने भी दोनों ही चालकों को माफी दे दी। उन्होंने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने क्रेन की मदद से सुरक्षित किया।

Hindi News/ Unnao / उन्नाव: केरल हाई कोर्ट के जज के साथ चल रही कार दुर्घटनाग्रस्त, मचा हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो