रवि ने विजय के साथ तस्वीर की शेयर
रवि किरण कोला की विजय देवरकोंडा के साथ जल्द फिल्म आने वाली है।इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी गई है।हालांकि, इस फिल्म का नाम, स्टारकास्ट, रिलीज डेट के बारे में अभी तक नहीं बताया गया है। आइए डालते हैं नजर इस पोस्ट पर।
विजय की हालिया फिल्म
विजय देवरकोंडा को हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। फिल्म में, विजय ने ‘गोवर्धन’ की भूमिका निभाई है, जो एक पारिवारिक व्यक्ति है। इस फिल्म में ‘गोवर्धन’ के कंधो पर अपनी जॉइंट फैमिली की जिम्मेदारी है। थिएटर्स के बाद अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।