वेजी नूडल्स
सामग्री
स्पायरल नूडल्स - 200 ग्राम, लंबा कटा प्याज - 1/2 कप, बारीक कटा लहसुन - एक छोटा चम्मच, कटा टमाटर - एक बड़ा चम्मच, कटी गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च- एक कप, मटर के दाने - एक बड़ा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च - एक छोटा चम्मच, नमक - स्वादानुसार, नूडल्स मसाला - एक बड़ा चम्मच, जैतून का तेल - एक बड़ा चम्मच।
यूं बनाएं
पर्याप्त मात्रा में पानी उबालें। उबलते पानी में नूडल्स डालकर गलने तक पकाएं। छलनी में डालकर ठंडे पानी से धोएं। नॉनस्टिक पैन में जैतून का तेल डालकर लहसुन, प्याज, हरी मिर्च भूनें। टमाटर, गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च आदि सब्जियां डालकर मंदी आंच पर नरम होने तक भूनें। नमक और नूडल्स मसाला मिलाएं। उबाली हुई नूडल्स मिलाकर थोड़ा- सा भूनें। सोया सॉस, रेड चिली सॉस अथवा सफेद सिरका डालकर गरम-गरम परोसे।
|