कैरेमल स्वीट सेवई
चाहिए: सेवई- एक कप, चीनी 1/2 कप, कैरेमल शुगर- एक बड़ा चम्मच, कटा बादाम- एक बड़ा चम्मच, पीला रंग-चुटकी भर, घी- एक बड़ा चम्मच।
यूं बनाएं: सेवई को घी में गुलाबी होने तक भूनें। भुनी सेवईं को 4 कप पानी में उबाल लें। नरम हो जाने पर छलनी में डालकर पानी निकाल दें। चीनी में 1/4 कप पानी और पीला रंग मिलाकर पकाएं। गाढ़ा हो जाने पर उबली सेवई मिलाकर अच्छी तरह चलाएं। आंच से उतारकर कटा बादाम और कैरेमल शुगर मिलाएं।
-वीणा गुप्ता
|