ग्रीनी पोटैटो
सामग्री
एक किलो हरा प्याज, 500 ग्राम, आलू 100 ग्राम, सादे प्याज, आधा चम्मच जीरा, 3 हरी मिर्च, चुटकी भर हींग आधा चम्मच जीरा पाउडर, आधा चम्मच आमचूर पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, स्वादानुसार नमक।
विघि
सबसे पहले हरे प्याज और आलू को बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद सादे प्याज और टमाटर को भी बारीक काट लें। अब दोनों ही मिश्रण का बघार लगाएं और इसमें धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर, हींग, गरम मसाला, नमक और हरी मिर्च डालकर इसे करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं। हरा धनिया से इसकी गार्निशिंग करके सर्व करें।
खासियत
समर सीजन में प्याज बहुत लाभकारी होते हैं। इससे लू भी नहीं लगती है।
- एस कुमार, कुकिंग एक्सपर्ट
|