तंदूरी रोटी
चाहिए : 1 कप अरारोट, 1/4 कप राजगिरे का आटा, स्वादानुसार सेंधा नमक, 1/4 कप दही, मक्खन आवश्यकतानुसार।
यूं बनाएं : अरारोट में राजगिरे का आटा, नमक, दही और एक बड़ा चम्मच मक्खन अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा पानी डालकर आटा गूंघें और 1/2 घंटा ढककर रखें। फिर इसकी रोटी बेलकर ग्रीस्ट, बेकिंग ट्रे में रखें तथा गर्म ओवन में सुनहरे धब्बे पड़ने तक बेक करें। खाने योग्य तंदूरी रोटी तैयार है। इन पर मक्खन चुपड़कर गर्मागर्म कोफ्ता करी के साथ सर्व करें ।
|