हलवा
चाहिए
हरे छोले - 1 कप, घी - 2 बड़े चम्मच, चीनी - 2 बड़े चम्मच अथवा स्वादानुसार, दूध - 2 कप, खरबूजा गिरी - 1 बड़ा चम्मच
यूं बनाएं
हरे छोले दरदरे पीस लें। कड़ाही में घी गरम करें, पिसे छोले और खरबूजा गिरी डालकर भूनें। जब छोले अच्छी तरह भुन जाएं तब चीनी और दूध मिलाएं। लगातार चलाती रहें, जिससे गांठ न पड़े। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे, तब आंच से उतार लें। पेठा चेरी से सजाकर गरम-गरम सर्व करें।
-वीणा गुप्ता
|