पैनकेक
चाहिए
संतरे -दो तीन, मैदा-दो बडे़ चम्मच, दूध-दो बडे़ चम्मच , पिसी इलायची -आधा छोटा चम्मच, बेकिंग पाउडर-एक चौथाई छोटा चम्मच, चीनी- दो- तीन बडे़ चम्मच, मक्खन-सेकने के लिए।
यूं बनाएं
सबसे पहले एक संतरे का रस निकाल कर इसमें दूध, पिसी इलायची, मैदा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसे एक डेढ़-घंटे के लिए ढककर रखें। शेष दो संतरों का छिलका और बीज हटाकर इसका पल्प निकालें। अब इस संतरे के पल्प में चीनी मिलाकर गैस पर रखें तथा गाढ़ा होने पर गैस बंद कर ठंडा होने दे। अब मैदा वाले मिश्रण को कलछी की सहायता से नॉन स्टिक पैन पर फैलाएं और इसे मघ्यम आंच पर उलट पलट करते हुए मक्खन लगाकर दोनों तरफ से सेकें। इसे तैयार स्वीट ऑरेंज सॉस के साथ सर्व करें।
|