मशरूम बिरयानी
सामग्री-बासमती चावल- 3 कप, नमक- स्वादानुसार, पानी-साढ़े चार कप, मशरूम-200 ग्राम, हरी मटर- एक चौथाई कप, प्याज-3 बडे़, टमाटर- 1 बड़ा, हरी मिर्च-3, अदरक-लहसुन का पेस्ट- दो चम्मच, नींबू का रस- 1 चम्मच, हरा धनिया- आवश्यकतानुसार, खडे़ मसाले, गरम मसाला- आधा चम्मच, तेल, दो चम्मच, घी-1 चम्मच, मिर्च पाउडर- एक चम्मच।
यूं बनाएं- चावल भिगो दें। मशरूम को पतले स्लाइस में काट लीजिए। कुकर में तेल और घी डालें जब वो गरम हो जाए तो उसमें सारे खड़े मसाले डालें, उसके बाद प्याज डाल कर थोड़ी देर भूनें। फिर उसमें हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। फिर अदरक लहसुन का पेस्ट और थोड़ा पानी डालें। उसके बाद मशरूम डाल कर 2-3 मिनट चलाएं। उसके बाद टमाटर की प्यूरी, हरी मटर और गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। उसके बाकी बचा पानी डालकर, चावल डाल दें। बीस मिनट बाद कुकर को आंच से उतार दें।
|