scriptछत्तीसगढ़ में मोदी लहर में हुआ चुनाव, 11 सीटों पर भाजपा का जीतना तय ! देखें ये स्पेशल रिपोर्ट | Elections held in Chhattisgarh in Modi wave BJP is certain to win 11 seats special report | Patrika News
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मोदी लहर में हुआ चुनाव, 11 सीटों पर भाजपा का जीतना तय ! देखें ये स्पेशल रिपोर्ट

भाजपा के ताबड़तोड़ रैलियों से प्रदेश की 11 सीटें भाजपा के पक्ष में आना तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने में भाजपा-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोक दी।

रायपुरMay 09, 2024 / 08:50 am

Kanakdurga jha

wil BJP win in chhattisgarh? modi lahar in chhattisgarh
Will Modi Win In Chhattisgarh: @kanakdurga-jha-9015 छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में शांतिपूर्ण समाप्त हुआ। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर में, दूसरे चरण 26 अप्रैल को दूसरे चरण में राजनांदगाव, कांकेर और महासमुंद में मतदान हुआ और तीसरे चरण में सात सीटों पर दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चाम्पा और सरगुजा लोकसभा सीट में 7 मई को मतदान हुआ। भाजपा के ताबड़तोड़ रैलियों से प्रदेश की 11 सीटें भाजपा के पक्ष में आना तय माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार करने में भाजपा-कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोक दी। प्रदेश में दोनों पार्टियों ने जमकर प्रचार किया, रोड शो की, रैलियां निकली, विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। लेकिन, इस रेस में भी भाजपा कांग्रेस से आगे रही।
यह भी पढ़ें

Weather Update: छत्तीसगढ़ में 2 चक्रवाती तूफानों का असर, वज्रपात के साथ होगी भयंकर बारिश, Alert जारी

11 सीटों पर जीत सकती है भाजपा

प्रदेश में भाजपा का जीतना इसलिए भी तय माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पछाड़ा। भाजपा 54 सीटों पर जीत दर्ज कर भारी बहुमतों से चुनाव जीती और कांग्रेस 35 सीट पर सिमट कर रह गई। अब लोकसभा चुनाव में भी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए बीजेपी अपनी नई सरकार की 100 के कार्य, महतारी वंदन, पीएम आवास जैसे योजनाओं पर कार्य को लेकर जनता तक पहुंची। भाजपा के नेता-कार्यकर्ता मोदी की गारंटी को लेकर घर-घर पहुंचे, इससे प्रदेश में मोदी लहर का जलवा कायम नजर आया।

मोदी की 4 जनसभा ने बदला माहौल

छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मोदी ने प्रदेश में चार विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मोदी, बस्तर, जांजगीर-चांपा, महासमुंद और सरगुजा लोकसभा सीट को साधते हुए जनसभाएं की। मोदी की जनसभा से बस्तर में अलग ही माहौल देखने को मिला। बूढ़े, बच्चे, जवान सभी मोदी की सभा में शामिल हुए। अपने 10 साल के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ मोदी ने लोगों का दिल जीतने को कोशिश की। मोदी की भाषण में आयुष्मान योजना, फ्री में राशन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा के लिए योजनाएं सब कुछ देखने को मिला। जिससे जनता ने तीसरी बार भाजपा पर विश्वास जताया।

भाजपा की गारंटी जनता तक….

चुनाव प्रचार में भाजपा मोदी की गारंटी को लेकर जनता तक पहुंची। भाजपा के चुनावी पत्र में बच्चे से लेकर बूढ़े तक के लिए योजना है। किसान, गरीब, महिला और शिक्षा पर भाजपा ने विशेष ध्यान दिया है। जानता का विश्वास जीतने का एक यह भी कारण है कि, जब भाजपा 2014 में लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आई थी तब जो वादा किया, उसे पूरा किया। जब 2019 में जिस संकल्प पत्र के साथ जब मैदान में उतरी, उसे सरकार बनने के बाद बखूबी पूरा किया। यही कारण है कि लोगों का मोदी की गारंटी पर विश्वास बना हुआ है।

मोदी की भविष्य नीति

इस बार के लोकसभा चुनाव में जिस तरह मोदी भविष्य की बातें करते है यह विशेष ध्यान केंद्रित करता है। मोदी ने अपनी रैलियों में हर जगह 2047 तक विकसित भारत तैयार करने की बात की, यह युवा पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी बात है। मोदी ने अपनी गारंटी और योजनाओं में रोजगार, व्यवसाय, खेती-किसानी को बड़े पैमाने पर जगह दिया है शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति, स्टार्ट-अप बिजनेस, भारत की मल्टीनेशनल कंपनियों को आगे बढ़ाना भाजपा की इन नीतियों से युवा प्रभावित हो रही है।

प्रदेश में कांग्रेस पीछे क्यों ?

प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस को क्यों पछाड़ा इसके पीछे एक यह भी कारण है कि, कांग्रेस की गारंटी जनता तक पहुंची ही नहीं। कांग्रेस के नेता प्रदेश में चुनाव प्रचार-प्रसार करने में पीछे रह गए। यह एक बड़ा कारण है कि चुनाव एक तरफा हो गया। प्रदेश में कांग्रेस के तीन या चार दिग्गज नेताओं ने दौरा किया पर इसका जनता पर कोई असर देखने को नहीं मिला। राहुल गांधी का बस्तर दौरा, अपनी जनसभा में दंतेश्वरी माता को दन्तेश्वर माया संबोधित करने से बस्तर के आदिवासियों में आक्रोश देखने को मिला। जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जांजगीर-चाम्पा आए, राम को शिव से ऊंचा बताया। देवी-देवताओं का अपमान करने से लोग कांग्रेस से नाखुश है। बिलासपुर में कन्हैया कुमार की जनसभा में प्रधानमंत्री को गंदी गाली दी। अब देखना ये है कि, भाजपा-कांग्रेस में जानता किसे कितना प्यार देती है। जनता किसे चुनना चाहती है यह तो 4 जून को ही स्पष्ट होगा।

Hindi News/ Raipur / छत्तीसगढ़ में मोदी लहर में हुआ चुनाव, 11 सीटों पर भाजपा का जीतना तय ! देखें ये स्पेशल रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो