बांस की खपच्ची से हॉकी स्टिक बनाई
सलीमा का परिवार कुछ समय पहले तक गांव के एक कच्चे घर में रहता था। सलीमा ने जब गांव के मैदान में हॉकी खेलना शुरू किया था, तब उनके पास एक अदद हॉकी स्टिक भी नहीं थी। वह बांस की खपच्ची से बने स्टिक से खेलती थीं। उनके पिता सुलक्षण टेटे भी स्थानीय स्तर पर हॉकी खेलते रहे हैं और उन्होंने सलीमा को हॉकी के गुर सिखाए।
बड़ी बहन ने अपना करियर दांव पर लगाया
सलीमा के सपनों को पूरा करने के लिए उनकी बड़ी बहन अनिमा ने दूसरों के घरों में बर्तन मांजने का काम किया। वह भी तब, जब अनिमा खुद एक बेहतरीन हॉकी प्लेयर थीं। लेकिन, गरीबी के कारण वह अपने करियर को आगे नहीं बढ़ा सकीं। सलीमा की एक बहन और हैं, जिसका नाम महिला टेटे हैं। वो भी झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम में खेलती हैं।
बेटी का मैच देखने के लिए घर में टीवी नहीं था
टोक्यो ओलंपिक 2023 में जब भारतीय महिला हॉकी टीम क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेल रही थी, तब सलीमा भी इस मैच में थीं। लेकिन बेटी का मैच देखने के लिए सलीमा के पैतृक घर में टीवी भी नहीं था। इसकी जानकारी जब झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हुई तो उन्होंने तत्काल उनके घर में 43 इंच का स्मार्ट टीवी और इन्वर्टर लगवाया था।