scriptमहावीर विहार पहुंचे आचार्य ज्ञान सागर | Mahavir Acharya Gyan Sagar Vihar arrived | Patrika News
टीकमगढ़

महावीर विहार पहुंचे आचार्य ज्ञान सागर

जैन आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ससंघ पपौरा से बिहार करते हुए महावीर विहार पहुंचे। नगर में आचार्य संघ की गाजे बाजे के साथ आगवानी की गई।  टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन मंदिरों की वंदना आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने की। 

टीकमगढ़Feb 16, 2016 / 11:20 am

Widush Mishra

टीकमगढ़.नगर में स्थित भगवान चंद्रप्रभु जिनालय में सोमवार 15 फरवरी से तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ घट यात्रा के साथ हो गया है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिये जैन आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ससंघ पपौरा से बिहार करते हुए महावीर विहार पहुंचे। नगर में आचार्य संघ की गाजे बाजे के साथ आगवानी की गई।

टीकमगढ़ नगर में स्थित जैन मंदिरों की वंदना आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने की। इसके उपरांत वह कार्यक्रम स्थल महावीर कॉलोनी पहुंचे,जहां पर आयोजन समिति द्वारा उनके पद प्रछालन कर आर्शीवाद लिया। वहीं मझार जैन मंदिर में आचार्य श्री द्वारा धर्मसभा को संबोधित किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि चंद्रा पूजनालय में 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पंचबालयति जिनालय, वेदी प्रतिष्ठा एवं जिनबिंब की स्थापना की जाना है। साथ ही योग मंडल विधान भी प्रारंभ हो गया है। इसी धार्मिक आयोजन को लेकर महावीर बिहार कॉलोनी में चंद्र प्रभु जिनालय से गाजे बाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो