scriptअंबिकापुर-बरवाडीह रेल मार्ग के लिए रेलमंत्री से मिले सांसद | Ambikapur : For Ambikapur-Barwadih railway MP met railway minister | Patrika News
सरगुजा

अंबिकापुर-बरवाडीह रेल मार्ग के लिए रेलमंत्री से मिले सांसद

सरगुजा सांसद कमलभान सिंह ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु व राज्य रेलमंत्री मनोज
सिन्हा से की अंबिकापुर-बरवाडीह रेल लाइन  को आगामी बजट में शामिल करने पर
चर्चा

सरगुजाFeb 06, 2016 / 10:17 am

Pranayraj rana

MP met Rail minister

MP met Rail minister

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बरवाडीह रेल मार्ग को लेकर सांसद कमल भान मरावी ने रेल मंत्री सुरेश प्रभू और राज्य रेलमंत्री मनोज सिन्हा से मुलाकात कर मांग पत्र दिया। उन्होंने पत्र से आग्रह किया है कि अंबिकापुर-बरवाडीह रेल मार्ग को 2016-17 के बजट मेंं शामिल किया जाए। उन्होंने अम्बिकापुर से नयी दिल्ली के लिए नयी ट्रेन चलाए जाने की भी मांग की है।

उन्होंने बताया कि सरगुजा क्षेत्र में कई विशेष पर्यटन स्थल हैं। आवागमन बढऩे से मैनपाट, तातापानी, रामगढ़, कुदरगढ़, कैलाश गुफा, डीपाडीह, महेशपुर, देवगढ़ आदि स्थान पर्यटन के मानचित्र पर उभर आएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों की आय में वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा कि अंबिकापुर-झारसुगुड़ा (उड़ीसा) रेललाइन को बजट में शामिल तथा अंबिकापुर से म्योरपुर (उत्तर प्रदेश) रेल लाइन का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर-जबलपुर से यात्रियों के काफी संख्या में आवागमन के कारण अंबिकापुर-जबलपुर टे्रेन का प्रतिदिन किया जाए।

उन्होंने दुर्ग-अम्बिकापुर ट्रेन को नागपुर तक विस्तार किए जाने की भी मांग की। सूरजपुर रोड के साथ बिश्रामपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने, शिवप्रसाद नगर को स्टेशन का दर्जा दिए जाने के साथ ही बलरामपुर और रामानुजगंज में कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र खोले जाने की भी मांग की है।

Hindi News/ Surguja / अंबिकापुर-बरवाडीह रेल मार्ग के लिए रेलमंत्री से मिले सांसद

ट्रेंडिंग वीडियो